Ad

दोपहिया वाहन से लेकर हवाई जहाज़ में आना जाना अब महंगा हो गया:Ordinary Petrol & A T F Costly

दोपहिया वाहन से लेकर हवाई जहाज़ में आना जाना अब महंगा हो गया है|सरकार ने सधारण पेट्रोल और एविएशन फ्यूल [ऐ टी ऍफ़]के दामो में व्रद्धी कर दी है इसके लिए कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और

दोपहिया वाहन से लेकर हवाई जहाज़ में आना जाना अब महंगा हो गया:Ordinary Petrol & A T F Costly

दोपहिया वाहन से लेकर हवाई जहाज़ में आना जाना अब महंगा हो गया:Ordinary Petrol & A T F Costly

गिरने को कारण बताया जा रहा है|विपक्षी पार्टियाँ इसका विरोध कर रही हैं|
देसी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल की कीमतों में 1.40रूपये प्रति लीटर की शुक्रवार एक मार्च मध्य रात्रि से बढोत्तरी कर दी है। इसमें स्थानीय कर शामिल नहीं है| देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन ने जारी बयान में बताया कि गत 16 फरवरी को इसकी कीमत में 1.50 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी लेकिन इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 128.57 डालर प्रति बैरल से बढ़कर 131 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है।
इस दौरान अमेरिकी डालर 54.15 रूपये प्रति डालर पर आ गया।अन्तराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमत में तेजी और भारतीय रूपये में गिरावट की स्थिति में पेट्रोल की कीमते बढ़ाने के की मजबूरी दर्शाई जा रही है| दो सप्ताह में लगातार दूसरी बार पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 15 फरवरी को डीजल की कीमतों में भी 45 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी। ।
हवाईजहाजों के ईंधन के दामो में भारी उछाल आया है| ऐ टी ऍफ़ के रेट्स में ३.८% बढोत्तरी का एलान किया गया है|इस बढोत्तरी से दिल्ली में ऐ टी ऍफ़ की कीमत में २५१९.८३ रुपये प्रति किलो लीटर की वृद्धि है| ऐ टी ऍफ़ अब ७००८०.८७ का होगा |इस तेल नीति का सर्वत्र विरोध हो रहा है|मेरठ में भाजपाईयों ने तेल मंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया है|