Ad

नोयडा से आई कोजेंट ई सर्विस ने आई आई एम् एस के ७१ छात्रों को टेक्नीकल सपोर्ट के लिए सलेक्ट किया

नोयडा से आई कोजेंट ई सर्विस ने आज आई आई एम् एस के बी बी ऐ [२०]और बी सी ऐ[५१] के ७१ छात्रों को टेक्नीकल सपोर्ट के लिए सलेक्ट किया|कंपनी के एच आर प्रियंका कौशिक ने अपनी कंपनी के विषय में मल्टी मीडिया पर प्रेसेंटेशन दिया |उन्होंने काल सेंटर और बी पी ओ में अंतर की भी जानकारी दी| उन्होंने बताय की आर्थिक मंदी का असर कभी भी बी पी ओ पर नही पड़ता है| कोजेंट ई सर्विस द्वारा भारत वर्ष में विश्व की ४०० शीर्ष कंपनियों के लिए कार्य करती है|इन कंपनियों के लिए आउट सोर्सिंग मुहैया करवाने के लिए भारत में कार्यालय स्थापित किया जाना है|कीर्ति त्यागी+दीपा+एकता+इरफ़ान+मीनू+दीपक+रवि आदि इस केम्पस प्लेसमेंट अभियान में सफल रहे| चेयर मैन योगेश त्यागी ने सभी को बधाई दी|
डा. सी एस शर्मा+अमित शर्मा+एच एस रावत+विपिन शर्मा+विशान्त त्यागी+आदि उपस्थित थे|