Ad

फ़ोर्ब्स ने चार और भारतीय कंपनियों को सूचिबद्ध किया

फो‌र्ब्स की 2012 की सूची में भारत की 11 कंपनियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। अभी भी इस सूची में भारत का नाम चीन के बाद दूसरे स्थान पर ही है। पिछले वर्ष के मुकाबिले चार और कंपनियों की बढोत्तरी हुई है|
अमेरिकी की इस अन्तराष्ट्रीय पत्रिका की 2012 की सूची में जहां बड़ी भारतीय आईटी सॉफ्टवेयर सेवा एवं परामर्श कंपनियां- एचसीएल और टाटा कंसल्टेसी की वापसी हुई है, वहीं एक भारतीय दवा कंपनी सन फार्मास्युटिक ने पहली बार इस विशिष्ट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
23 कंपनियों के साथ चीन ने फिर फिर इस सूची में शीर्षता बनाये रखी है|
दक्षिण कोरिया की मात्र चार कंपनियां के नाम इस वर्ष इस सूची में दर्ज हो पाए है, जबकि पिछले वर्ष यहां से आठ कंपनियां के नाम दर्ज हुए थे।
फो‌र्ब्स ने कहा है कि मंद अर्थव्यवस्था ने महान कंपनियों में से सिर्फ अच्छी रहीं कंपनियों को साफ कर दिया है। पत्रिका के अनुसार इस वर्ष 15 नई कंपनियां दर्ज हुई है। इसके अलावा 10 कंपनियां बीते वर्षो के दौरान ईरेज होने के बाद फिर से सूची में एड की गई हैं। भारत की जिन कंपनियों ने इस सूची में वरीयता के साथ स्थान हासिल किया है, उनमें टाटा कंसल्टेसी सर्विसिस + आईटीसी + एचडीएफसी बैंक + भारती एयरटेल + टाटा मोटर्स + सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज + बजाज आटो + कोटक महिंद्रा बैंक +, एचसीएल टेकनेलॉजीज + टाइटन इंडस्ट्रीज +और एशियन पेंट्स शामिल हैं
भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा स्थान बनाने में असफल रही है|