Ad

स्वराज इंडिया काले धन पर जंतर मंत्र से १८ दिसंबर को हल्ला बोलेगा

[नई दिल्ली]स्वराज इंडिया काले धन पर जंतर मंत्र से हल्ला बोलेगा
इसमें शामिल होने के लिए सभी यौद्धाओं को 18 दिसंबर, सुबह 10 बजे जंतर मन्त्र पर पहुँचने को कहा जा रहा है|पहले योगेंद्र यादव और आज प्रशांत भूषण द्वारा आई वी आर के माध्यम से सन्देश प्रसारित किये गए हैं |
गुरुवार को जारी किये गए एक ऑडियो सन्देश में स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने देश भर के भ्रष्टाचार विरोधी योद्धाओं से 18 दिसंबर को जंतर मंतर पहुँचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि काले धन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ शुरू हुए आंदोलन को आज और बुलंद करने की ज़रूरत है।
आईवीआर के जरिये लोगों को उनके फोन पर प्राप्त हुए सन्देश में प्रशांत भूषण ने कहा, “नमस्कार दोस्तों, रविवार 18 दिसंबर को जंतर मंतर पर काले धन के ख़िलाफ़ एक बड़ी रैली है।
क्यूँकि भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 साल पहले शुरू हुए जिस आंदोलन का आप हिस्सा रहे हैं उसकी आवाज़ को आज और भी बुलंद करने की ज़रूरत है। देश को काले धन से लड़ने वाले सच्चे सिपाहियों की ज़रूरत है। एक आंदोलन खड़ा करने की ज़रूरत है। आप आ रहे हैं ना जंतर मंतर? रविवार को सुबह 10 बजे।”
स्वराज इंडिया का कहना है कि राजनितिक पार्टियों में काले धन को लेकर केवल नूराकुश्ती हो रही है
स्वराज इंडिया ने 18 दिसंबर की रैली से सम्बंधित निम्नलिखित सवाल पूछे हैं:
१]पार्टियों से भी उनके हज़ारों करोड़ों के कैश चंदे का हिसाब क्यों नहीं माँगा जा सकता?
२]बीजेपी और काँग्रेस जैसी विदेशी फ़ंड लेने वाली पार्टियों को सज़ा क्यों नहीं हो सकती?
३]विदेशों में बेनामी कंपनी खोलकर ब्लैक को ह्वाइट करने का धंधा बंद क्यों नहीं हो सकता?
४]बैंकों के लाखों करोड़ डुबाने वाले अडानी-अंबानी और माल्या बंद क्यों नहीं हो सकते?
५]भ्रष्टाचार निरोधक कानून (PCA) को ढीला करने की साज़िश क्यों नहीं रूक सकती?
६]पिछले ढाई साल से लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं हो सकी?
फाइल [सिंबॉलिक] फोटो