Ad

देश की राजधानी में पानी का राशन होगा:हरियाणवी जाट आंदोलन की लपटें दिल्ली पहुंची

[नई दिल्ली] देश की राजधानी में पानी राशन होगा:हरियाणवी जाट आंदोलन की लपटें दिल्ली पहुंची
देश की राजधानी में पानी अब राशन होगा|
दिल्ली सरकार का यह कदम जाट आरक्षण के लिए आंदोलनरत हरियाणवी आंदोलकारियों की दिल्ली का पानी रोकने की धमकी के फलस्वरूप लिया गया कदम है|हरियाणा में जाट आरक्षण की लपटे अब दिल्ली में भी पहुँचने लगी हैं |मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पानी आपूर्ति को राशन किये जाने की घोषणा की है इस कटौती में राष्ट्रपति +पीएम+ सी जे आई+रक्षा संस्थान+अस्पताल+फायर ब्रिगेड को मुक्त रखा गया है|इससे पूर्व दिल्ली सरकार ने दिल्ली के स्कूलों को २२ फरवरी को बंद रखने का एलान किया हुआ है |यह भी पानी के संकट के मध्य नजर किया गया है| दूसरी तरफ नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट समिति ने हरियाणा गवर्नमेंट दिल्ली में पानी सप्लाई बाधित होने से बचने के उपाय करने को भी कहा है