Ad

भारतीय न्याय प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी प्रणालियों में से एक हैं:राज्यपाल के एन त्रिपाठी

[मेरठ ]भारतीय न्याय प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी प्रणालियों में से एक हैं:राज्यपाल के एन त्रिपाठी
राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शोभित विश्वविधालय मे आज [शनिवार] विधि एवं संवैधानिक शिक्षण संकाय का विधिवत उदघाटन किया |अपने सम्बोधन मे राज्यपाल ने कहा कि भारत की न्याय प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी प्रणालियों में से एक हैं। ‘न्याय में देरी करना न्याय को नकारना है और न्याय में जल्दबाजी करना न्याय को दफनाना है, किसी समाज की कानून व्यवस्था का सीधा संबंध वहां की समृद्धि से है पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के आलावा नाईस सोसाइटी के अध्यक्ष शोभित कुमार + कुलाधिपति कुँवर शेखर विजेंद्र आदि भी उपस्थित थे ।महामंडलेश्वर स्वामी मार्तंड पुरी ने अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविधालय के कुलपति डॉ डी॰वी॰ राय ने विश्वविधालय का विजन ,और आगामी योजनाओ से सबको अवगत कराया ।संचालिका डॉ निधि त्यागी ने कॉलेज के कोर्सेस की जानकारी दी |अपने अध्यक्षीय भाषण मे कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविधालय सेंटर फॉर लॉं एंड गुड गवर्नेंस” की स्थापना करने हेतु प्रयासरत है।“विधि एवं संवैधानिक शिक्षण संस्थान” का मूल उद्देश कानूनी अध्ययन के साथ संवैधानिक नियमों द्वारा देश- विश्व के राजनीतिक एवं आर्थिक प्रक्रियाओं पर पड़ने वाले प्रभाव की समझ विकसित करना है| ।विश्वविध्यालय के कुलसचिव डॉ जयानंद ने राज्यपाल के साथ-साथ सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार ज्ञापित किया। शुभता और ज्ञान के प्रतीक रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया गया ।