Ad

दिल्ली में पुनरुत्थान के लिए चुनाव में उतरे राहुल गांधी को उन्ही की जयंती नटराजन ने करारा झटका दिया

[नई दिल्ली]दिल्ली में पुनरुत्थान के लिए चुनावी समर में उतरे राहुल गांधी को आज उन्ही की पार्टी की जयंती नटराजन ने करारा झटका दिया
महात्मा गांधी की शहादत की वर्षगांठ पर आज कांग्रेस को करारा झटका लगा |यूंपीऐ सरकार में केंद्रीय मंत्री रही जयंती नटराजन ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।पूर्व मंत्री कृष्णा तीरथ के बाद जयंती का झटका कांग्रेस के लिए यह दूसरा बढ़ा झटका है |
पार्टी अध्यक्षा को लिखे पत्र में जयंती नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे प्रहार करते हुए उनपर परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी दिए जाने के ‘‘खास अनुरोध’’ भेजने का आरोप लगाया।
मौजूदा एन डी ऐ सरकार में केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने इसे तत्काल लपकते हुए पूर्व सरकार की पर्यावरणीय परियोजनाओं की समीक्षा की आज मांग भी उठा दी |
अरुण जेटली ने पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन द्वारा परियोजनाओं के लिए हरित मंजूरी में राहुल गांधी पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाए जाने के बाद संप्रग शासन के दौरान मंजूर और खारिज की गयी पर्यावरणीय परियोजनाओं की समीक्षा की आज मांग की।
वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी को नटराजन का पत्र ‘पुख्ता तौर पर साबित करता है’ कि कांग्रेस के लिए वैधानिक या आवश्यक मंजूरी की नहीं बल्कि नेताओं की ‘मर्जी’ ही अहम थी।कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अन्य लोगों को प्रताड़ित किये जाने का भी आरोप लगाया |गौरतलब है कि लोक सभा के चुनावों के दौरान भाजपा यही आरोप लगती रही है प्रधान मंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चटखारे ले कर जयंती टैक्स पर व्यंग किया करते थे
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जयंती नटराजन के आरोप को ‘‘गंभीर मुद्दा’’ बताते हुए आज कहा कि वह उन फाइलों की समीक्षा करेंगे जिसके बारे में बाह्य प्रभाव होने के आरोपों का उल्लेख किया गया है। जावडेकर ने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर उन फाइलों की समीक्षा करूंगा और देखूंगा कि क्या तथ्य हैं।’
फाइल फोटो