Ad

पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का पुरूस्कार: 14 भाषाओं की 38 फिल्मों को चुना गया

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ६०वे समारोह में २०१२ के लिए पुरुस्कारों की घोषणा कर दी गई है| डाकू बने एक खिलाड़ी के जीवन को चरितार्थ करने वाली फिल्म पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है ।।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए 14 भाषाओं की 38 फिल्मों को चुना गया है ।
टी धूलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए इरफान खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया है|। इरफान ने इस फिल्म में राष्ट्रीय स्तर के एक धावक का किरदार निभाया है, जो बाद में चम्बल घाटी का दुर्दांत डकैत बन गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार इरफान और विक्रम गोखले को सामूहिक रूप से प्रदान किया गयाहै| 2012 के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा फिल्मकार बासु चटर्जी,+अरूणा राजे +स्वपन मलिक द्वारा की गई| मनोरंजन[Entertainment] प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मिलित रूप से हिंदी फिल्म ‘विकी डोनर+ मलयालम फिल्म उस्ताद होटल को मिला।
‘विकी डोनर के लिए ही अनु कपूर तथा डॉली अहलूवालिया को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया |

पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का पुरूस्कार: 14 भाषाओं की 38 फिल्मों को चुना गया

पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का पुरूस्कार: 14 भाषाओं की 38 फिल्मों को चुना गया


सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का पुरस्कार हिंदी फिल्म ‘देख इंडिया सर्कस में अभिनय के लिए वीरेंद्र प्रताप तथा मलयालम फिल्म 101 चोदियांगल में अभिनय के लिए मिनन के नाम सामूहिक रूप दिया गया है।
कमल हासन की तमिल फिल्म ‘विश्वरूपम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार बिरजू महाराज के नाम गया है
सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म की श्रेणी का पुरस्कार फिल्म विक्की डोनर के खाते में गया।
मुख्य पुरूस्कार इस प्रकार रहे
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- पान सिंह तोमर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – इरफान खान
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – उषा जाधव (धाग)
सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म – विक्की डोनर
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता – अन्नू कपूर (विक्की डोनर)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- डॉली आहलूवालिया
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – शिवाजी लोटन पाटिल (धाग)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – कहानी