Ad

स्वराज इंडिया लड़ेगी दिल्ली में एमसीडी के चुनाव :”आप” की मुसीबत बढ़ी

[नई दिल्ली]स्वराज इंडिया ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में उतरने का निर्णय लिया:सत्तारूढ़ “आप” के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें |
स्वराज पार्टी की प्रेजीडियम में इस विषय में आधिकारिक फैसला हुआ
हिमाचल के पालमपुर में हुई दो दिवसीय प्रेजीडियम बैठक में आधिकारिक रूप से निर्णय ले लिया गया कि स्वराज इंडिया दिल्ली के एमसीडी चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगा। पार्टी के महासचिव अजित झा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय “दिल्ली इलेक्शन टीम” का गठन किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने फ़ैसले की घोषणा करते हुए कहा “आज दिल्ली का कोई वाली-वारिस नहीं है। दिल्ली सरकार+एमसीडी+ एलजी सभी अपने राजनीतिक तिकड़मबाज़ियों और खेल में लगे हैं, और इसकी क़ीमत दिल्ली की आम जनता दे रही है। दिल्ली की जनता आज ऐसे प्रतिनिधि चाहती है जो चुपचाप सर झुका कर जनता की सेवा करें। स्वराज इंडिया दिल्ली को ऐसा सार्थक विकल्प देने के संकल्प के साथ चुनाव में उतर रही है।
नयी पार्टी के प्रेजीडियम की इस पहली बैठक में चुनाव में भागीदारी की कसौटियाँ निर्धारित की गयी। ये तय किया गया कि अन्य राज्यों में ज़मीनी मूल्याँकन के लिए पर्यवेक्षक भेजे जाएँगे।
अच्छी तैयारी के बाद चुनिंदा स्थानों पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। उम्मीदवारों के चयन में बहुत सावधानी और पारदर्शिता बरतने पर बल देते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि हमारी पार्टी को कोष नहीं कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ना होगा।
चुनाव प्रचार मुद्दों पर आधारित होगा और व्यक्ति पूजा से बचा जाएगा।
गौरतलब हे के 2 अक्टूबर को ही राजनीतिक दल “स्वराज इंडिया” की घोषणा हुई थी। आरटीआई के अंदर आने वाली भारत की यह पहली पार्टी है |