Ad

हरियाणा में छह प्रशासनिक सचिव बदले

[चंडीगढ़,हरियाणा] हरियाणा में छह प्रशासनिक सचिव बदले
नयी दिल्ली में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में अतिरिक्त मुख्य सचिव सह समन्वयक सुनील कुमार गुलाटी को प्रशांत कुमार महापात्रा के जगह पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
महापात्रा को मत्स्य पालन और अक्षय ऊर्जा का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
मेडिकल चिकित्सा और शोध में अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह को परिवहन में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
वह रूप राम जोवेल का स्थान लेंगे जो
अमित झा के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बने हैं।
झा अब मेडिकल शिक्षा और शोध में अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गये हैं।
उद्योग और वाणिज्य में प्रधान सचिव सुधीर राजपाल को अनुराग रस्तोगी के जगह पर विकास और पंचायत विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है