[नई दिल्ली] मोदी ने पांच मंत्रियों की छटनी भी कर दी |मंत्रियों के प्रेषित इस्तीफों को राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया|गंगा+कृषि+पंचायत+जनजातीय और मानव संसाधन विकास से जुड़े मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है|
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के परामर्श के अनुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद के निम्नलिखित सदस्यों का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है:
१]श्री सांवरलाल जाट
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री
२]श्री मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंडरिया
कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
३]श्री निहालचंद
पंचायती राज राज्य मंत्री
४]श्री मनसुखभाई धनजीभाई बसावा
जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री
५]प्रोफेसर (डॉक्टर) राम शंकर कठेरिया मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री