Ad

कांग्रेस के पंजाबी कैप्टेन अमरिंदर ने ‘सिद्धू’ की “आवाज.ए.पंजाब” को तांगा पार्टी बताया

[अमृतसर,पंजाब] कांग्रेस के पंजाबी कैप्टेन अमरिंदर ने सिद्धू की “आवाज.ए.पंजाब” को तांगा पार्टी बताया|इससे पूर्व वे इसी मोर्चे को अप्रासंगिक बता चुके हैं
इसके आलावा पंजाब के सी एम् आम आदमी पार्टी को ताश के पत्तों का घर बता चुके हैं
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा शुरू किए गए मोर्चे ‘‘आवाज.ए.पंजाब’’ को आज ‘‘तांगा पार्टी’’ बताया और प्रस्तावित चौथे मोर्चे को ‘‘अप्रासंगिक’’ करार दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस चौथे मोर्चे को सिर्फ भाजपा द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह :आवाज.ए.पंजाब: चार लोगों की तांगा पार्टी की तरह है जिसमें दो लोग आगे बैठते हैं और दो लोग पीछे बैठते हैं तथा इसका शायद ही कोई असर होगा।’’
उन्होंने कहा कि चार लोग कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना सकते और इसके लिए ‘‘उससे काफी ज्यादा की जरूरत होती है।’’ ‘‘आवाज.ए.पंजाब’’ की स्थापना सिद्धू के साथ पूर्व हॉकी कप्तान और विधायक परगट सिंह तथा लुधियाना के विधायक बंधुओं सिमरजीत सिंह बैंस तथा बलविंदर बैंस ने की है।
कांग्रेस के पूर्व सी एम् अमरिंदर ने कहा कि अपनी पार्टी बनाने के लिए लोगों का स्वागत है क्योंकि यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।