Ad

गीता मेहता ने चरित्रहींन राजनीती को उत्तर देते हुए पद्मश्री लेने से इनकार किया

[भुवनेश्वर,दिल्ली]प्रख्यात गीता मेहता ने पद्मश्री लेने से इनकार किया:७६ वर्षीय गीता नवीन पटनायक की बहन हैं और फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं|चरित्र हींन राजनीती में इस इंकार से सकारात्मक सन्देश सराहनीय है\गौरतलब हे के बीते दिन कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए पटनायक और भाजपा में सांठगांठ के आरोप लगाए थे | गीता ने सम्भवत उन आरोपों का उत्तर देते हुए यह अवार्ड ही लेने से मना कर दिया|
प्रख्यात लेखिका गीता मेहता ने यह कहते हुए पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया कि इस वर्ष बड़े चुनाव होने हैं और उनके पुरस्कार लेने का गलत अर्थ लगाया जा सकता है।
मेहता ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन हैं। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
न्यूयार्क से उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि भारत सरकार मुझे पद्मश्री के योग्य समझ रही है। लेकिन बड़े खेद के साथ मैं ऐसा महसूस कर रही हूं कि मुझे इसे लेने से इनकार कर देना चाहिए, क्योंकि आम चुनाव होने वाले हैं और पुरस्कार देने की घोषणा का वक्त गलत संदेश दे सकता है जिससे सरकार और मुझे असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर मुझे ज्यादा पछतावा होगा।’’
‘कर्म कोला’, ‘ए रिवर सूत्र’ ‘स्नेक्स एडं लैडर्स: ग्लिम्सेज ऑफ मॉर्डन इंडिया’ आदि गीता की प्रमुख पुस्तकों में शामिल हैं। साथ ही 76 वर्षीय गीता ने 14 वृत्तचित्रों का निर्माण या निर्देशन भी किया है।