Ad

बालीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान को जन्मदिन की 51बधाइयां

[नयी दिल्ली]बालीवुड के ‘किंग शाहरुख खान को जन्म दिन की 51 बधाइयां
शाहरुख़ खान आज 51 साल के हो गए इन्हें बादशाह खान+किंग ऑफ बालीवुड+किंग खान+रोमांस किंग जैसे तमाम नामों से पहचाना जाता है |शाहरुख ने चोपड़ा केम्प की दो पीढ़ियों के निर्देशन में हिट फिल्मे दी है
दो दशक से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शाहरूख ने वर्ष 1989 में टीवी शो ‘फौजी’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।
हिंदी फिल्म जगत में उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ जून 1992 में आई थी, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में दिव्या भारती और रिषि कपूर भी थे। ‘दीवाना’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी और शाहरूख को फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए ‘फिल्मफेयर फॉर बेस्ट मेल डेब्यू’ का पुरस्कार मिला था।
साल 1993 मेंं आई ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में उनकी खलनायक की भूमिका को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद शाहरूख अपने अभिनय कौशल की छटा बिखेरते हुए शोहरत की सीढ़ियां चढ़ते गए और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
फिल्मकार यश चोपड़ा के साथ की उनकी सभी फिल्में ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल से’, ‘वीर जारा’, ‘जब तक है जान’ बड़ी हिट रहीं और बालीवुड में शाहरूख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाने लगा। यश चोपड़ा के अलावा उनके बेटे निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ भी शाहरूख की जोड़ी हिट रही और दोनों ने एक साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मोहब्बतें’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी सफल फिल्में दी।