Ad

सपा ने कांग्रेस पर पलट वार करते हुए कांग्रेस को बिना सत्ता बेहाल बताया

[लखनऊ,यूपी]सपा ने कांग्रेस पर पलट वार करते हुए कांग्रेस को बिना सत्ता बेहाल बताया
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने “27 साल यूपी बेहाल“ बस यात्रा निकालकर जता दिया है कि यूपी की जनता को तो कांग्रेस को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता है पर कांग्रेस बिना सत्ता के जरूर बेेहाल है।
27 साल वे सिर्फ कुर्सी ताकते रहे हैं और आज भी वे दिनरात कुर्सी की लालसा में बेहाल घूम रहे है।।
उनकी व्याकुलता समझ से परे है क्योंकि कांग्रेसी 27 वर्षो से पहले की अपनी नाकामी भूल जाते है कि आजादी के बाद चार दशक तक वे प्रदेश में राज करते रहे और उन्होने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया|
कांग्रेस की बस यात्रा का कोई संदेश जनता के लिए नहीं है सिवाय इसके कि सत्ता विमुखों को सत्ता सुख पाने का मौका चाहिए। कांग्रेस के कुल जमा जितने नेता है सब इस बस में स्थान पा गए हैं।
वयोवृद्ध समाजवादी ने बसपा और भाजपा को भी लपेटते हुए कहा के जब प्रदेश के लोगों का बसपा-भाजपा की सरकारें उत्पीड़न कर रही थी तब ये कांग्रेसी अपनी कोठरियों को बंद कर आराम फरमा रहे थे।
आज कांग्रेसजनों को अचानक यूपी की बेहाली की फिक्र हुई है। वे प्रदेश की जनता को भ्रमित करने में कतई कामयाब होनेवाले नहीं है। जनता समझती है कि कांग्रेसजनों का इरादा सिर्फ सुख भोगना है, जनता के हित के लिए संघर्ष करना नहीं।