Ad

सलमानी प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया और आई ऐ सी दोनों को कर दिया चित


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा हसाड़े क़ानून मंत्री के सलमानी दांव पेंच | एक ही प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया और आई ऐ सी दोनों को कर दिया चित | मीडिया को ब्लैक मेलर और अरविन्द केजरीवाल को सड़क किनारे का आदमी बताकर सड़क से ही उतार दिया| गंदी नाली में धकेल ही दिया|

सलमानी प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया और आई ऐ सी दोनों को कर दिया चित |

झल्ला

बाऊ जी उत्तराखंड और वेस्ट बंगाल में हुए उपचुनावों के नतीजों में आप जी की एतिहासिक पार्टी को फौरी झटके मिले गए हैं| इसीलिए अब प्रेस कांफ्रेंसों में अपनी भीड़ इकठ्ठा करके तालियाँ बजवाने से कुछ होने वाला नहीं है\इस आवाज़े उपचुनाव को नक्काराए मुख्य चुनाव २०१४ समझो और ज्यादा सलमानी दांव पेंच पर भरोसा करना छोड़ दो|