Ad

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का निरीक्षण करके द्रवित हुए पी एम् ने १००० करोड़ की सहायता का एलान किया

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से केदार नाथ से लेकर हेम कुंट साहब तक हुए विनाश का आज प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह और यूं पी ऐ अध्यक्षा श्री मति सोनिया गाँधी ने हवाई जहाज से निरीक्षण किया| ह्रदय विदारक द्रश्यों को देख कर उन्होंने अपनी पीड़ा को शब्दों में तो व्यक्त किया ही लेकिन इसके साथ १००० करोड़ रुपयों की सहायता का एलान भी किया है| तात्कालिक सहायता के रूप में १४५ करोड़ की मदद भेज दी गई है| आसमान से बरसी आफत ने अभी तक सैकड़ों लोगों की जान ले ली है, जबकि हजारों की संख्या में लोग लापता हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी ता १५० लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि ६५००० लोगों के फंसे होने का अनुमान लगाया जा रहा है| संपत्ति की हानि का हिसाब बाद में लगाया जा सकेगा| फिलहाल राहत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है|फंसे हुए सैकड़ों लोगों को एयर फाॅर्स और थल सेना के सहयोग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचायाजा रहा है|
आपदा का निरिक्षण करने के पश्चात प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है के , “यूपीए अध्यक्षा और मैंने [ पी एम्]जो आज देखा, वो काफी तकलीफदेह है।
राजधानी में जारी वक्तव्य में पी एम् ने कहा कि
[१]अब तक 10 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकाला जा चुका है।
[२]उत्तराखंड सरकार को कुल 1 हजार करोड़ रुपये की मदद जारी की गई है।
[३]इसमें से 145 करोड़ की मदद भेज दी गई है।
[४] 5,500 जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। इसके अलावा वायुसेना के जवान भी राहत कार्य में जुटे हैं।
[५] डॉ मनमोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि इस आपदा में जिनके घर बर्बाद हुए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री राहत कोष की तरफ से 1-1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
[६]मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
[७] आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए घर के मालिकों को 50 हजार रुपये की केंद्रीय सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा [अ]उत्तर प्रदेश ने 25 करोड़,[आ] महाराष्ट्र ने दस करोड़ रुपये दिए। [इ] पंजाब,[ई] छत्तीसगढ़ [उ]कर्नाटक आदि ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकारी मशीनरी वहां भेजी है।
इन राज्यों के हजारों यात्री प्राकृतिक आपदा में फंसे हुए हैं।इससे पूर्व अध्यक्षा श्री मति सोनिया गाँधी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य मंत्रियों को आपदा पीड़ितों के कल्याण के लिए यथासंभव और यथाशीघ्र सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए|

गन वायलेंस कल्चर के विरुद्ध जो युद्ध छेड़ा था वोह कमजोर नही हुआ है fight against Gun Violence culture is not over

सैंडी हुक एलेमेंट्री[ Sandy Hook Elementary ] के गोली कांड के छह माह पश्चात बीते दिन अमेरिका के उपराष्ट्रपति बिदेन[ Biden ] ने दोहराया है कि बराक ओबामा और स्वयम बिडेन ने गन वायलेंस कल्चर के विरुद्ध जो युद्ध छेड़ा था वोह कमजोर नही हुआ है| फाईट इज नोट यट ओवर
बिडेन ने कहा कि जनवरी में गन वायलेंस के पीड़ितों केपरिजनों आदि से मुलाक़ात करते समय गन कल्चर वायलेंस को कम करने के लिए युद्ध छेड़ने का आश्वासन दिया था| यधपि कुछ सीनेटरों ने कामन सेन्स लेजिस्लेशन के प्रति अरुचि दिखाई थी लेकिन इस पर भी देश में बच्चों और नागरिकों की रक्षा के लिए आगे बढने का निर्णय लिया गया| आज मात्र छह माह के अंतराल में खतरनाक हाथों से घटक हथियारों को दूर रखने की दिशा में अधिकतर[२३ में से २१ एग्जिक्यूटिव एक्शन] कार्य पूर्ण कर लिया गया है|इसके लिए कानून का पालन कराने वाली संस्थाओं को और शक्तिशाली बनाया जाना है|
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने कांग्रेस से भी अपेक्षा की कि कांग्रेस को भी कामन सेन्स गन सेफ्टी लेजिस्लेशन[ common-sense gun safety legislation, ] को पास करने में उदारता दिखाई जानी चाहिए|यही अमेरिकन्स की डिमांड भी है| उन्होंने कहा कि मारे गए निर्दोषों की आवाज बेहद लाउड और साफ़ है|जिसे सुन कर इस दिशा में कार्य किये जाने जरुरी हैं| इसीलिए युद्ध समाप्त नही हुआ है फाईट इस नोट येट ओवर

हेम कुंट साहब की दुर्गम तीर्थ यात्रा के श्र्धालूओं को बचाने के लिए तत्काल सहायता बेहद जरुरी

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा ने प्रकृति के विरुद्ध किये जा रहे मानवीय विकास के नाम पर दोहन को धोह डाला है| यहाँ तक कि धार्मिक स्थलों को भी नही बक्शा | केदार नाथ से लेकर हेमकुंड साहब मार्ग पर तबाही की इबारत साफ़ देखी जा सकती है|अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार १५० मृत्यु हो चुकी हैं और लगभग ६५ हज़ार लोग फंस गए हैं|भवनों की हानि का अनुमान लगाया जा रहा है| बी जे पी की लोक साभा में नेता श्रीमती सुषमा स्वराज ने सरकार पर ढीली सहायता कार्य का आरोप भी लगाया है|इस सब के बावजूद एयर फाॅर्स |भारतीय सेना +बी आर टी ऍफ़+और अन्य सहायक फोर्सेस जी जान से जुटी हैं|[AidToCivilPower]
चमौली जिले के मारवाड़ी[जोशी मठ] के आगे हेम कुंड साहब मार्ग के पहले पडाव के रूप में जाने जाने वाले गुरुद्वारा गोबिंद घाट भवन भी प्रभावित हुआ है| गुरुद्वारा साहब के बाहरी किनारे बह गए हैं| यहाँ हज़ारों श्र्धालूजन फंसे हुए हैं और सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं| इस कठिन यात्रा से किसी तरह बच कर जोशी मठ पहुँचने वाले तीर्थ यात्रियों का कहना है कि व्यवस्था की सहायता वहां के दुर्गम स्थल तक नहीं पहुँच रही है|इसी कारण वहां भोजन और दवाओं की खेप शीघ्र पहुंचानी बेहद जरुरी है|
श्रोत [१] जी पी सिंह [ <panthparkash@gmail.com> ]
[२]कुलबीर कलसी
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी[ DSGMC ] के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने घोषणा की है कि पीड़ितों की सहायता के लिए एक हेलीकाप्टर +भोजन और दवाएं भेजी जायेंगी

x

दिल्ली हाई कोर्ट ने शीला दीक्षित सरकार को झटका देते हुए ऑटो रिक्शा पर विज्ञापन प्रतिबन्ध पर ही रोक लगाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली की सरकार को झटका देते हुए ,औटो रिक्शा पर विज्ञापन सम्बन्धी ,सरकार के तानाशाही भरे आदेश पर रोक लगा दी है|आम आदमी पार्टी [आप]की यह दिल्ली सरकार पर पहली जीत मानी जा रही है|
दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए आटो के पीछे पोस्टर लगाने को अवैध करार दिया था और कहा था कि इसका उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान कटेगा. आज दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार के इस तानाशाही भरे आदेश पर रोक लगा दी है.
आप पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए सरकार के इस आदेश को ही अवैध करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार के पास वाहनों पर लगे पोस्टरों या विज्ञापनों को रोकने का अधिकार ही नहीं है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रेडियो टैक्सी या आरटीवी बसों पर कमर्शियल विज्ञापन लगाना वैध है तो फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनितिक पोस्टर कैसे अवैध हो सकता है. प्रशांत भूषण ने अपनी याचिका में सरकार के इस आदेश को आटोचालकों की अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया है|
आप ने सवाल किया है कि जब दिल्ली में रेडियो टैक्सियां विज्ञापनों से रंगी पडी हैं+ आरटीवी पर विज्ञापन लगे हैं,+ आटो पर पोस्टर लगाना अपराध कैसे हो सकता है? क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि दिल्ली के आटोचालक आम आदमी पार्टी का साथ दे रहे हैं? सरकार की परेशानी आटो पर लगने वाले विज्ञापन नहीं हैं, बल्कि वह आम आदमी पार्टी से परेशान है. इसीलिए आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर लगाने पर अगर किसी आटो का चालान कटेगा तो उसे पार्टी भरेगी और आटोचालक को मुफ्त वकील भी उपलब्ध करवाएगी.|सरकार के इस आदेश के बाद से पार्टी लगातार आटोचालकों के साथ खडी है, उनका जुर्माना भी भर रही है और उनके लिए कोर्ट में वकील भी भेज रही है. हालांकि आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार किसी आटोचालक का चालान इसलिए नहीं काट पायेगी कि उसके पीछे पोस्टर लगा है.
पार्टी ने आरोप लगाया है कि पोस्टर लगाने पर पुलिस ने तो एक दो ही चालान काटे हैं लेकिन नेताओं के लोग आटो को रोककर उनके पोस्टर फाडने का काम कर रहे हैं. आज सुबह भी संसद का स्टीकर लगी एक गाडी में बैठे कुछ लोग आटो के पीछे लगे पोस्टर फाडते घूम रहे थे. उनकी गाडी में आम आदमी पार्टी के फटे हुए पोस्टर भी पडे थे. तो सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस के नेताओं को आम आदमी पार्टी के पोस्टरों पर लिखा सच हजम नहीं हो रहा और अब वे सरकारी गाडियों में अपने गुंडे भेजकर ये पोस्टर उतरवा रहे हैं.

विचारों की शक्ति को पहचानों और दूसरों का बुरा विचारने की प्रवृति का त्याग करो

विचारों की शक्ति
हम लोग यह नहीं जानते कि विचार कितने शक्तिशाली होते हैं । इससे सम्बन्धित राजा अकबर और बीरबल की एक स्मरणीय कहानी है – एक बार अकबर के मंत्री बीरबल ने चाह कि राज को सिद्ध करके दिखाए कि विचार कितने शक्तिशाली होते हैं, अतः उसने राजा से कहा कि जब अमुक व्यक्ति उनकी ओर आये तो वे (राजा) उस आदमी के बारे में बुरा सोचते रहें । राजा ने बीरबल की बात मानी और मन ही मन अपनी ओर आते व्यक्ति के बारे में बुरा सोचते रहे । जब वह व्यक्ति पास आया तो राज ने पूछा , ” जब तुमने मुझे पहली बार देखा , तो तुमने क्या सोचा ?” उस व्यक्ति ने उत्तर दिया , ” अचानक मेरे मन में बहुत जबरदस्त ख्याल आया कि मैं आप के ऊपर प्रहार करूँ । ” उस इन्सान द्वारा ऐसा सोचने की कोई वजह नहीं थी , पर उसके प्रति राजा के हिंसक विचारों का असर अनजाने में उस पर पड़ा और उसने वैसी ही प्रतिक्रिया की ।
हमारी भावनाएं केवल दूसरों को ही नुकसान नहीं पहुंचाती , बल्कि अंत में हमारा अपना नुकसान भी कर सकती हैं । जो समय हम दूसरों का बुरा सोचने में लगाते हैं , वह ऐसा समय है जब हम स्वयं को मिले बेशकीमती साँस बर्बाद करते हैं । दूसरों की आलोचना में लगाया गया समय हमें प्रभु से मिलने के हमारे लक्ष्य को दूर कर देता है । सर्वप्रथम , अगर हम दूसरों का बुरा सोचते हैं , तो हम ध्यानाभ्यास में ध्यान नहीं टिका पाते हैं । दुसरे वो विचार हमारे साथ दिन भर रहेंगे , मन में खटकते रहेंगे । तीसरे, हम नए कर्म पैदा करते हैं , जिनका फल हमें अवश्य भुगतना होता है और आखिर में, हम प्रभु की एक संतान के प्रति प्रेम से खाली हो जाते हैं। प्रभु हमसे कैसे खुश होगा जब हम उसके किसी बच्चे के बारे में बुरा सोचेंगे ?
विचारों की शक्ति,
अकबर बीरबल की रोचक कहानी ,
प्रस्तुती राकेश खुराना

एस ऐ डी के ओंकार सिंह थापर के भाई की पत्नि का देहांत

शिरोमणि अकाली दल [बादल]के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी के कर्मठ सदस्य ओंकार सिंह थापर के छोटे भाई बलविंदर सिंह थापर की धर्मपत्नि बीबी अमृत कौर आज अकाल चलाना[ Death ] कर गए| इनका अंतिम संस्कार सुभाष नगर के बेरी वाले बाग़ स्थित श्मशान घात पर किया गया दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने गुरु के चरणों में अरदास की | | अध्यक्ष मंजीत सिंह+ वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सिंह+एस ऐ डी के राष्ट्रीय महासचिव अवतार सिंह हित+ विधायक जगदीश मुखी+आदि बड़ी संख्या में छेत्र वासिओं ने श्रधान्जली अर्पित की

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एन डी एम् सी को राजनीतिक षड्यंत्र नहीं रचने के लिए चेतावनी दी है

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी[ DSGMC ] ने आज न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कमेटी[एन डी एम् सी ]को गुरुद्वारे रकाब गंज में प्रस्तावित १९८४ कत्ले आम यादगार के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र नहीं रचने के लिए चेतावनी दी है|
एन डी एम् सी के दूसरे नोटिस के जवाब में आज डी एस जी एम् सी [ DSGMC ]ने कहा है कि एन डी एम् सी के पहले नोटिस का जवाब १० जून को ही दिया चुका है|इसके अलावा इससे सम्बंधित तथ्य दिल्ली उच्च न्यायलय में भी प्रस्तुत किये जा चुके हैं|स्मारक को रोकने के लिए की जा रही तमाम शिकायतें घटिया राजनीति से प्रेरित हैं और धार्मिक कार्यों में सीधे दखलंदाजी है|
इन तमाम राजनीती से प्रेरित शिकायतों की आड़ में जो स्मारक को रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है उसे तत्काल बंद कर देना चाहिए और वी आई पी भवन+गुरुद्वारा रकाब गंज में मौजूदा अवैध निर्माणों को ढाने में एनेर्जी लगाएं|कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह के अनुसार अभी तक कोई निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया गया है केवल मुख्य मंत्री के नाम का शिला पट्ट ही बदला गया है|
कमेटी प्रधान के अनुसार गुरुद्वारा रकाब गंज साहब परिसर में स्थित २५००० वर्ग फीट के पुराने ढाँचे को गिरा कर १९८४ सिख अत्लेआम यादगार बनाया जाना है|१९८४ में १५००० सिख मारे गएथे|इस निर्माण के लिए सभी कायदे कानून का पालन किया जाएगा लेकिन दिल्ली और केंद्र की सरकार इसमें अडचने पैदा करके सिखों के जख्मो पर नमक छिड़क रही है|इसीलिए एन डी एम् सी को दायरे में रह कर कार्य करने की चेतावनी दी गई है|
इस नोटिस को लेकर यह भी आरोप लगाया गया है कि एन डी एम् सी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कत्ले आम यादगार के निर्माण को रोकने के लिए कहा है |इस बाबत नोटिस आज मिला हैजबकि इस की सूचना पहले ही लीक की जा चुकी है|

एन डी ऐ के संयोजक पद के चयन के लिए प्रकाश सिंह बादल की सलाह का इन्तेजार

एन डी ऐ के नए संयोजक के लिए मंथन शुरू हो गया है संभवत शिरोमणि अकाली दल [एस ऐ डी] के प्रकाश सिंह बादल के विदेश से लौटने पर घोषणा की जा सकती है| एन डी ऐ से छिटके जे डी यूं के अध्यक्ष शरद यादव ने एन डी ऐ के संयोजक पद को भी छोड़ दिया है| इनके स्थान पर अभी तक कोई घोषणा नही की जा सकी है| अगले प्रधान मंत्री के रूप में गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी को बढ़ावा दिए जाने से २० सांसदों के साथ जे डी यूं अलग हो गया है शायद इसीलिए भाजपा अब संयोजक के पद पर सोच समझ कर ही फैसला लेना चाह रही है| संभवत इसीलिए संयोजक का पद अभी तक खाली है|
एन डी ऐ में कभी २४ दल हुआ करते थे अब केवल तीन रह गए हैं| वैसे ८ से १० दलों के जुड़ने की संभावना जताई जा रही है मगर फिलहाल भाजपा के साथ शिव सेना और एस ऐ डी ही रह गए हैं|इन्ही तीनो पार्टियों में से संयोजक चुना जाना है| बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह और शिव सेना के उद्धव ठाकरे की मुम्बई में मुलाकात हुई है|समझा जा रहा है के इस मुलाकात में एन डी ऐ के संयोजक के नाम पर भी चर्चा हुई है| पंजाब के मुख्य मंत्री एस ऐ डी के प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल अभी भारत से बाहर हैं इसी लिए संयोजक के नाम की गोशन को रोक रखा गया है| [१]शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत के अनुसार एक दो दिनों में नाम की घोषणा कर दी जायेगी|[२] एस ऐ डी के प्रवक्ता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने बताया के पार्टी अध्यक्ष के देश लौटने पर निर्णय ले लिया जाएगा| [३] भाजपा भी अभी पत्ते खोलने को तैयार नही दिखती पार्टी के प्रवक्ता वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने कहा के इस पर सहयोगिओं से चर्चा चल रही है शीघ्र घोषणा कर दी जायेगी|

भाजपा और जे डी यूं ने मित्रता के जिस रबर को खींच कर तोड़ा अब वोह दोनों के हाथों को दर्द दे रहा है

सत्रह साल तक मित्रता के जिस रबर ने भाजपा और जे डी यूं को जोड़े रखा था उसी को दोनों ने इतना खींचा कि टूट गया नतीजतन रबर टूट कर दोनों के हाथों को दर्द पहुंचा रहा है जिसके लिए दोनों दल एक दूसरे को विश्वासघाती बताने पर तुले हैं यहाँ तक कि बिहार में दोनों के बीच लाठियां तक निकल आई हैं|
बिहार में भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता अब दुश्मनी के तेवर दिखा रहे हैं| मतभेद कल तक जुबानी था उसने मंगलवार को जमीनी हकीकत अख्तियार कर ली|। राज्य की सत्ता से बेदखल की गई भाजपा द्वारा विश्वास घात दिवस के नाम पर बिहार बंद का आयोजन किया जिसके दौरान राजधानी पटना के अलावा भी कुछ स्थानों पर जदयू व भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के समक्ष भाजपा के जूलूस निकलते ही दोनों दलों के समर्थकों में मारपीट हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय इसे सुनियोजित हमला बता रहे हैं, तो जदयू ने इसके लिए भाजपाइयों को जिम्मेदार बताया है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन और उनके भाई को चोट लगी है।इसके अलावा भाजपा ने आरोप लगाया है कि एक अल्प संख्यक महिला कार्यकर्ता की जे डी यूं वालों ने
साड़ी खींचने का दुस्साह किया |
कई जगह बाजार स्वत: बंद रहे। कुछेक जगह पर बंद के लिए दबाव की बात भी सुनने में आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ए [फतुआ]और खगड़िया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिए जाने के कारण आवागमन ठप्प हो गया। बिहारशरीफ में दानापुर-राजगीर पैंसेजर को रोक दिया गया। इस्लामपुर-पटना पैंसेजर कंगड़सराय में देर तक खड़ी रही।
उत्तर बिहार के जिलों में सुबह से ही बंद का असर दखाई दिया| लखीसराय में दोनों दलों के बीच झड़प पर पुलिस ने तत्काल नियंत्रण पा लिया। पूरे प्रदेश में लगभग चार हजार बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया। पटना में शिव शंकर प्रसाद +शाहनवाज हुसैन+राजीव प्रताप रूडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों लोग पकड़े गए। बाद में उनकी रिहाई की खबर है|
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बंद को भाजपा की खीझ करार दिया है। उनका कहना है कि यह हताशा की परिणति है। भाजपा कार्यकर्ता असंयमित हो गए हैं। लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतरे भाजपाइयों का तेवर हिंसात्मक है जबकि भाजपा ने नितीश कुमार पर अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा पर हमला करने केलिए उकसाने का आरोप लगाया है|

जेट एयरवेज के शेयर्स में ऍफ़ आई पी बी के पंचर को कॉडशेयर समझौते ने रिपेयर किया

जेट एयरवेज़ एयर लाइन्स के शेयर्स को आज कॉडशेयर्ससमझौते का सहारा मिल गया|नीचे जाते जाते संभल गए और १.५६%[[BSE ]की बढत पर स्थिर हो गए|
सुबह लगभग १२% तक गिरावट दर्ज़ की गई लेकिन इसी बीच एयर फ्रांस और के एल एम् के साथ कंपनी ने कोड शेयर्स[ CodeShare ] के अंतर्गत व्य्व्साईक समझौते की घोषणा की जिसके बाहर आते ही ४११.६० तक डूब चुके शेयर्स ४७६ .५० ,पर उछाल मार गए|
इससे पूर्व बीते सप्ताहांत ऍफ़ आई पी बी [ FIPB ]ने नरेश गोयल की जेट एयर वेज़ और मिडिल एशिया की एतिहाद एयर लाइन्स में दो हज़ार करोड़ रुपयों के वित्तीय समझौते पर प्रकोप दिखाया जिसके चलते बी एस सी [३०] के स्टॉक प्राइज में सवा प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ गई| एतिहाद ने जेट एयरवेज में २४% शेयर्स की खरीद का ऐलान किया हुआ है|इसी बीच जेट एयरवेज ने व्य्व्साईक रणनीति का एलान करते हुए एयर फ्रांस और के एल एम् के साथ कॉड शेयरिंग ट्रेवलिंग की घोषणा कर दी | इससे शेयर्स गिरते गिरते संभल गए और डेड़ प्रतिशत से अधिक लाभ पर स्थिर हो गए|