Ad

अखिलेश यादव ने दिया ‘बाइस में बाइसिकल’ का संदेश

(लखनऊ) अखिलेश यादव ने दिया ‘बाइस में बाइसिकल’ का संदेश
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘अगस्त क्रांति’ की भावना को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लक्ष्यों से जोड़ते हुए रविवार को अपने सभी कार्यकर्ताओं के लिए ‘बाइस में बाइसिकल’ (वर्ष 2022 में साइकिल) का संदेश जारी किया।
अखिलेश ने 12 पन्ने के इस संदेश में कहा है कि 1942 की अगस्त क्रांति की अवधारणा के आधार पर वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने पर वैचारिक आंदोलन के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के सपनों को साकार करने का लक्ष्य है।
बाइसिकल (साइकिल) सपा का चुनाव निशान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने केंद्र और राज्यों में सरकारें चलाई हैं और दोनों ने ही संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनके कारण संवैधानिक संस्थाओं में जन विश्वास को खतरा पैदा हुआ है।