Ad

असंतुष्ट टकसाली अकालियों का स्थापना दिवस पर एसऐडी को दो फाड़ करने का एलान

[अमृतसर,पंजाब]असंतुष्ट टकसाली अकालियों ने स्थापना दिवस पर एस ऐ डी को दो फाड़ करने की घोषणा की |
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा+रतन सिंह अजनाला+सेवा सिंह सेखवां ने आप के असंतुष्ट सुखपाल सिंह खेरा और सिमरनजीत सिंह बेन्स के साथ जाने के संकेत दिए |मालूम होक १४ दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल[एस ऐ डी]का गठन किया गया था और इन टकसाली नेताओं ने अलग पार्टी बनाने के लिए भी इसी दिन का चयन किया है|
गुरु नगरी पंजाब के वेटिकन सिटी में प्रेस कांफ्रेंस करके आज तीन टकसाली अकाली नेताओं ने सुखबीर बादल और उनके सेल बिक्रम जित सिंह मजीठिया पर जम कर प्रहार किये |
वयोवृद्ध रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा+रतन सिंह अजनाला+सेवा सिंह सेखवां ने अकाली दल के पतन के लिए बादल और मजीठिया की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया |