Ad

आतंकवादी गतिविधियों की चेतावनी के बावजूद भारतीय पीएम कश्मीर में दीवाली मनाएंगे

[नई दिल्ली]आतंकवादी गतिविधियों की चेतावनी के बावजूद भारतीय पीएम कश्मीर में दीवाली मनाएंगे
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीती में गवर्नेंस का नया अध्याय लिखते हुए दीवाली के पावन त्यौहार को जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाने का फैंसला किया है|
भारत के पी एम श्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करके बताया है कि २३ अक्टूबर को कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के साथ दीवाली मनाएंगे |गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा त्यौहारों पर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है|सीमा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की गतिविधियों के बावजूद, गम दर्द को बांटने के लिए पी एम का कश्मीर जाना अपने आप में सभी चुनौतियों को स्वीकार करना है|
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं कहा है कि देश में आतंकी हमले की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता| केंद्रीय गृह मंत्री ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में महाराष्ट्र जाने के निर्णय को भी फ़िलहाल टाल दिया है |दिल्ली में रह कर स्थिति पर नजर रखेंगे |ऐसे में बाढ़ पीडितो के गम दर्द को बांटने के लिए पी एम का कश्मीर जाना सराहनीय कदम है