Ad

“आप” ने दिल्ली के चुनावों के लिए पार्टी की दसवी शॉर्टलिस्ट में पांच और विधान सभाओं के लिए २१ प्रत्याशियों की सूची निकाली

आम आदमी पार्टी[आप] ने दिल्ली के चुनावों के लिए पार्टी की दसवी शॉर्टलिस्ट में पांच और विधान सभाओं के लिए २१ प्रत्याशियों की सूची ज़ारी की|
आप पार्टी ने आज पांच और विधान सभा के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची ज़ारी की है. इस सूची में बादली, चांदनी चौक, विकासपुरी, राजौरी गार्डन और पटेल नगर शामिल है. इस सूची में कई सामाजिक कार्यकर्ता, कंस्ट्रक्शन वर्कर, RWA जुड़े लोग, MBA विभिन्न आन्दोलनों से जुड़े लोग भी शामिल है.
इन सीटों के लिए ज़ारी किए गयी सूची निम्न है:
1 . बादली : अनिल शर्मा, अशोक यादव, गिरिधर गोपाल मेहता, मोहन कृष्ण शर्मा और मोहम्मद शाहिद उस्मानी
२. चांदनी चौक : अशोक कुमार जैन, सुशील कौशिक, विक्रम बधवार
३. पटेल नगर : चित्रपाल आसिवाल, मीरा वर्मा, वीणा आनंद
४. राजौरी गार्डन: आदर्श कुमार गुप्ता, अजित कुमार भल्ला, जतिन भल्ला, जोगिंदर सिंह गुरुरखा, मुशर्रफ़ खान
५. विकासपुरी: महेंद्र यादव, जगबीर सिंह, दीपंकर पाण्डेय, निर्मल कुमारी
अब तक आम आदमी पार्टी ने 45 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इस सूची के साथ 12 सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियो की सूची ज़ारी कर चुकी है.