Ad

“आप” ने राजौरी गार्डन से प्रीतपाल सिंह सलूजा और अंबेडकर नगर के लिए अशोक सिंह चौहान को टिकट दिए

आम आदमी पार्टी'[आप] ने दिल्ली की विधान सभा के लिए होने वाले चुनावों में राजौरी गार्डन से प्रीतपाल सिंह सलूजा और अंबेडकर नगर के लिए अशोक सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया|
आप पार्टी ने आज राजौरी गार्डन और अंबेडकर नगर सीटों की घोषणा कर दी है. राजौरी गार्डन से प्रीतपाल सिंह सलूजा और अंबेडकर नगर से अशोक सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है
पार्टी प्रवक्ता अस्वथीमुरलीधरन ने बताया कि राजौरी गार्डन के प्रत्याशी प्रीतपाल सिंह सलूजा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में पहचान है। अन्ना हज़ारे व अरविंद केजरीवाल की राह पर चलते हुए भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहते हैं। गंदी राजनीति से लोग दुःखी हैं इसीलिए स्वच्छ राजनीति की स्थापना में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।
अंबेडकर नगर के प्रत्याशी अशोक सिंह चौहान क्रिकेट से जुड़े रहे एक खिलाड़ी के रूप में भी पहचान रखते हैं। समाज सेवक के रूप में भी इलाके के लोगों में पहचान है। स्थानीय समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ते रहे हैं। व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी के ज़रिए बदलाव में भागीदारी निभाना चाहते हैं.