Ad

उत्तर प्रदेश में आज हुए [११+१]उपचुनावों में “सपा” ने अपनी जीत का ढोल पीटा

[लखनऊ]उत्तर प्रदेश में आज हुए उपचुनावों में “सपा” ने अपनी जीत का ढोल पीटा |
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और 11 विधान सभा क्षेत्रो के लिए आज उपचुनाव कराये गए हैं इनमे से विधान सभा की सभी सीटें भाजपा और संसदीय सीट सपा के कहते में थी |आज शाम सपा ने दावा कर दिया है कि |जनता ने अपने मतदान से समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर दी है। यदपि उन्होंने जीत की संख्या का उल्लेख नहीं किया है|
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दवा किया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है। यहां मतदाताओं के सामने समाजवादी सरकार की तमाम उपलब्धियां थी जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार के कामकाज से लोगों में गहरी निराशा है।
श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में विकास के एजेण्डा पर तेजी से अमल हुआ है जबकि केन्द्र सरकार न तो महंगाई पर रोक लगी है और नहीं जनता को कोई बड़ी राहत मिली है।