Ad

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उदय होने के लिए शेव वैव बना कर बदायूं काण्ड को पहली सीढ़ी बना लिया है

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

सपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये कांग्रेसी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब समझ आएगी ?देख तो लोक सभा के चुनावों में अपने साथ हसाड़ी कश्ती डूबोने के बाद भी चैन से नहीं बैठ रहे| अपने कांग्रेस के भीतर से उठ रहे विरोधी स्वरों को दबाने के लिए अब बदायूं की किशोरियों की हत्या के मामले को उछाल रहे हैं और उनके परिवार जनों को उकसा रहे हैं|भई हसाडे सोणे मुख्य मंत्री ने इन किशोरियों के बलात्कार के बाद हत्या की जांच के लिए सी बी आई के द्वार पर मत्था टेकने की शर्त स्वीकार कर ली है इसके बावजूद इन्होने ५-५- लाख रुपयों के मुआवजे की रकम ठुकरवा दी|ओये ऐसे कही राजनीती होती है ?

झल्ला

ओ मेरे पहलवान जी आप शायद भूल गए के मरा हाथी भी सवा लाख का हुआ करता था| इसलिए राहुल गांधी की एक विजिट ने ही आप लोगों को हिल कर रख दिया और सी बी आई के समक्ष दंडवत होना स्वीकार कर लिया |अभी भी समय है ओनली मुआवजे और जांच के सियासी चक्रव्यूह से बाहर निकल आईये और अपना पराया भूल कर न्याय दिलवाइए| जहां तक रही बात कांग्रेस में भीतर घात की तो श्रीमान कांग्रेस में चढ़ते सूरज को सलाम करने की परिपाटी पुरानी हैलेकिन ये वोह सूरज है जिसका डूबने के बाद उदय जरूर होता है| पहलवान जी होशियार हो जाओ राहुल गांधी ने भी शेव वैव बना कर उदय होने के लिए बदायूं काण्ड को पहली सीढ़ी बना लिया है |