Ad

चुनावों तक जन लोक पाल नहीं आया तो देह त्याग :अन्ना हजारे

अन्ना बाबू राव हजारे ने आज बेहद भावुक होकर कहा की अगर चुनावों तक जन लोक पाल नहीं आया तो वे[अन्ना]देह त्याग कर देंगे|अन्ना टीम की मीटिंग के बाद वयोवृद्ध समाज सेवी ने घोषणा करते हुए कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे |पार्टी नहीं बनायेंगे|यहाँ तक कि अपने सबसे नजदीकी अरविन्द केजरीवाल के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं करेंगे |

उन्होंने अपने नाम और फोटो को अरविन्द की पार्टी द्वारा इस्तेमाल किये जाने को कड़ाई से मना किया |

अन्ना हजारे ने भरे दिल से स्वीकार किया कि अन्ना टीम दो फाड़ हो गई है|

लेकिन मंजिल एक ही है जन लोकपाल |उन्होंने बताया कि अभी इलेक्शन आने वाले हैं ऐसे में वोह पूरे देश में जागृति के लिए मुहीम चलाएंगे|लेकिन पक्ष और पार्टी नहीं बनायेंगे|उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को शुभ कामनाएं भी दी और कहा की अगर उनकी पार्टी संसद में बहुमत ले आती है तो उन्हें सबसे ज्यादा ख़ुशी होगी|
गौरतलब है कि अरविन्द केजरीवाल ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अलग पार्टी बनाने की घोषणा की है|मगर किरण बेदी ने अन्ना के रास्ते पर नान पालिटिकल रहने का मन बनाया है| आज भी अन्ना के साथ किरण बेदी और मनीष सिशोदिया आदि थे