Ad

डा. मन मोहन सिंह को सत्ता मोह =संतोष हेगड़े

भारत के प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह की साख पर देश और विदेश में हमले होने शुरू हो गए हैं|अब टीम अन्ना के संतोष हेगड़े ने भी पी एम् पर सत्ता से चिपके रहने का लोभी बताया है | श्री हेगड़े न कहा है कि डाक्टर मन मोहन सिंह नौकर शाह हैं इसीलिए पी एम् की कुर्सी से चिपके हैं अगर राजनीतिक होते तो कब के इस्तीफा दे दिए होते| गौरतलब है कि डा. मन मोहन सिंह ने कभी भी सत्ता से मोह नहीं रखा ज़रा सी स्वाभिमान पर चोट पड़ते ही इस्तीफा दे दिया करते थे |अब इतने घोटालों के आरोपों के बावजूद सत्ता में रहने पर ही इस किस्म की टिपण्णी की जा रही है|
इसके अलावा अमेरिकन अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने भी पी एम् की मौन रहने की प्रवर्ति पर सवाल उठाये हैं| रिपोर्ट के रिपोर्टर साइमन द्वारा माफ़ी मांगे जाने की खबर को प्रचारित किया गया|
इसका तत्काल खंडन भी आ गया| वाशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर साइमन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है उन्होंने कहा है कि वह अपनी स्टोरी पर कायम हैं। इसके साथ ही पी एम् के किसी भी कमेंट्स का स्वागत किया जाएगा | इस खबर में पी एम् के भूतपूर्व सलाहकार संजय बारू के ब्यान का हवाला दिया गया है| लेकिन अब संजय बारू ने इसका खंडन कर दिया है | इस खंडन के बाद अब वॉशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर साइमन भी सवालों के घेरे में आ गए है।