Ad

“दिल्ली” की सत्ता गवाने के बावजूद बरस रही “आप” की गालियों से बेमजा होने लगी कांग्रेस:लवली पलट वार

[नई दिल्ली]”आप” पार्टी के बढते नकारात्मक रुख के प्रति कांग्रेस का धेर्य जवाब देने लग गया है | अर्थार्त दिल्ली का तख़्त गवाने के बावजूद “आप” की गालियां खा कर बेमजा होने लग गई है |
इसकी झलक आज अरविंदर सिंह लवली के ब्यान में दिखाई दी |
दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष बने कांग्रेसी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है |
अभी तक आप पार्टी को कांग्रेस बिना शर्त समर्थन देने का दावा करती आ रहे थी आज पलटते हुए लवली ने कहा कि “आप” पार्टी को नही बल्कि “आप” के मेनिफेस्टो को समर्थन है। और यह समर्थन सरकार से बाहर रह कर दिया जायेगा |
लवली का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से झूठे वायदे किए हैं और उसके झूठ की पोल खोलने के लिए ‘आप’ को समर्थन दिया है। उधर, जवाब में ‘आप’ नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट करके कांग्रेस को धोखेबाज करार दिया और कहा कि वह दो मुंहे सांप की तरह है।इसके साथ ही दो मुंहें सांप की तस्वीर भी अप लोड की गई है| आप पार्टी के प्रवक्ता और विधायक मनीष सिशोदिआ ने भी एक चैनल के कैमरे के सामने कहा है कि कांग्रेस से समर्थन मिलने पर कांग्रेस की बुराईयों को उजागर करना बंद नहीं किया जा सकता |बुरे को बुरा कहा ही जाता रहेगा| बीते दिन संजय सिंह ने भी कहा था कि उनकी पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति जवाब देह नहीं है |