Ad

निवर्तमान होने पर रीता ने मंत्रियों पर खीज उतारी

निवर्तमान होने पर रीता ने मंत्रियों पर खीज उतारी
कांग्रेस नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए मंत्रियों पर खीज उतारी उन्होंने हार के लिए आपसी मतभेद और प्रदेश के केंद्र में मंत्रियों के असहयोग को दोषी ठहराया|
यह ब्यान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से निवर्तमान होने पर दिया गया है|इस पद पर अब निर्मल खत्री को बैठाया गया है|
जोशी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सपा के हाथों इतनी बड़ी हार का प्रमुख कारण पार्टी नेताओं में आपसी खींचतान रहा। बगैर किसी का नाम लिए कई वरिष्ठ नेताओं की तरफ इशारा किया। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश से केन्द्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने भी आपसी कलह को हवा दी।
प्रदेश से केंद्र में कुछ मंत्री जैसे बेनी प्रसाद +श्रीप्रकाश जायसवाल+सलमान खुर्शीद के अलावा रालोद के अजित सिंह भी हमेशा चर्चा में रहे हैं|
निर्मल खत्री को प्रदेश में अपना उतराधिकारी बनने [अध्यक्ष] पर बधाई देते हुए जोशी ने कहा कि वह सुलझे हुए और निर्विवाद रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि खत्री के समय में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी। निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए जोशी ने कहा कि उनके नेता ने उन्हें पांच साल तक इस ऐतिहासिक पार्टी की राज्य में कमान सौंपी। यदि उत्तर प्रदेश से केन्द्र में मंत्रीगण और वरिष्ठ नेता सहयोग देते तो विधानसभा में बेहतर आंकड़े होते

की वर्ड कांग्रेस