Ad

फ़ूड सिक्यूरिटी बिल के लिए भाजपा ने संसद के मानसून सत्र को जल्द बुला कर व्यापक बहस की मांग को दोहराया

भाजपा ने आज खाद्य सुरक्षा यौजना पर अपना रुख साफ़ करते हुए इस महत्वपूर्ण बिल पर बहस के लिए संसद के मानसून सत्र को शीघ्र बुलाये जाने की मांग की है| पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमति निर्मला सीतारमण ने प्रेस स्टेटमेंट जारी की है जिसमे फ़ूड सिक्यूरिटी बिल पर बहस और अन्य राजनितिक दलों की राय जानने को आवश्यक बताया गया है|. भाजपा ने समान्य ऑर्डिनेंस की भांति इसे भी पास किये जाने पर आपत्ति दर्ज़ कराई है| इसी बीच वित्त मंत्री ने फ़ूड सिक्यूरिटी बिल को स्तगित किये जाने की सूचना दी है और संसद में बहस के लिए हामी भर दी है| यही लोक तंत्र का तकाजा भी है|