Ad

भगवंत मान पंजाब को पंजाब से ही चलाये -राहुल गांधी

(होशियारपुर) भगवंत मान पंजाब को पंजाब से ही चलाये -राहुल गांधी  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने
 सोमवार को कहा कि मान को किसी के रिमोट कंट्रोल में नहीं रहना चाहिए और स्वतंत्र रूप से राज्य चलाना चाहिए। पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए। गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से पूछना चाहता हूं
 कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। भगवंत मान को (अरविंद) केजरीवाल जी और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए।