Ad

भाजपा के अनुराग ठाकुर ने भ्रष्टाचार और मुद्रा स्फूर्ति रोकने के लिए भ.जा.यु.मो. की कमेटियों का गठन किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के युवा सांसद अनुराग ठाकुर बी सी सी आई के संयुक्त सचिव भी हैं |२ जून को दिल्ली में पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करके इन्होने भ्रष्टाचार और मुद्रास्फूर्ति की रोकथाम करने के लिए कुछ कमेटियों का गठन भी किया| भाजपा ने अपनी वेब साईट पर बताया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम बनाने पर भी जोर दिया गया|इस मीटिंग में अच्छे शासन संचालन के लिए सन्देश दिए गए|[१] आई टी +[२]सोशल मीडिया+लीगल आदि कार्यों के लिए कमेटियों का गठन किया गया | भाजपा के अनुसार १८ से २५ साल तक के युवाओं को सदस्य बना कर २०१४ में चुनावी वैतरणी पार की जा सकेगी|