Ad

भाजपा के देसी अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने अमेरिका में पहली सभा में तीन लक्ष्यों को भेदने का प्रयास किया

भाजपा के देसी अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने अमेरिका के राज्य न्यू जर्सी के एडिसन सिटी में एक साथ तीन लक्ष्यों को भेदने का प्रयास किया |
[१] भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह ने नरेन्द्र मोदी की छवि को सुधारने का प्रयास किया | अमेरिकी कांग्रेस की विरोधाभाषी नीति की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ तो अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट में नरेन्द्र मोदी के गुजरात में सुशासन की प्रशंसा की जाती है और दूसरी तरफ उसी मोदी को यात्रा [विजिटर]वीजा तक नहीं दिया जाता |उन्होंने अमेरिकी सरकार से इस विषय में पुनर्विचार करने का भी आग्रह किया |इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका को देसी उलाहना देते हुए कहा कि भाजपा ने ही भारत और अमेरिका में सामरिक सहयोग की आधारशीला रखी|भविष्य में इन संबंधों में और प्रगाढ़ता आने का आश्वासन भी दिया |
[2] उन्होंने यूं पी ऐ की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा के भारत के विकास की कहानी समाप्त नही हुई है |भारतीय अर्थ व्यवस्था काफी मजबूत है | नीतियों को उचित तरीके से लागू करके सुशासन के जरिये भारतीय अर्थ व्यवस्था में नई जान डाली जा सकती है|
[३]विदेशी मित्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रवासी+अप्रवासी भारतीयों के सहयोग का आह्वाहन करते हुए कहा के अब भारत का समय आ चुका है इस सपने को पूरा करने के लिए विदेशों में रहने वाले भारतीयों को अपने सम्बन्ध और क्षमताओं के साथ आगे आना चाहिए |
अनन्त कुमार+डॉ सुधांशू त्रिवेदी+विजय जोली ने भी संबोधित किया|
बैठक में ओ ऍफ़ बी जे पी के पूर्व प्रभारी केदार नाथ साहनी+प्रो.बाल आप्टे+डॉ मुकुंद मोदी और उत्तराखंड आपदा में मारे गए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर श्रधान्जली दी गई