Ad

मुद्रास्फीति को बढावा देने वाली डीजल गैस कीमतों में वृद्धि का भाजपा करेगी राष्ट्रीय स्तर पर विरोध

डीजल और एल पी जी की कीमतों में वर्तमान में बडाई गई बेतहाशा बडोत्तरी को किसान और आम आदमी की विरोधी बताते हुए भाजपा ने आज कहा की यह बढोत्तरी प्रपाती और मुद्रास्फीति को बढावा देगी|



भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकईया नायडू ने कहा की पावर शार्टेज के कारण महंगे डीजल के पम्पिंग सेट से सींचाई को बाध्य किसानो की आर्थिक हालत पहले से खराब चल रही है डीजल की कीमतों में एक दम ५/= प्रति लीटर बढाने से खेती पर और किसानो पर नकारात्मक प्रभाव पडेगा|अब ट्रेक्टर का किराया भी ज्यादा देना होगा| मौजूदा समय में किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा है |बड़ी संख्या में इनका पलायन शहरों की तरफ जारी है| सरकार के इस अदूरदर्शी कदम से पलायन को गति मिलेगी|. उन्होंने बताया की डीजल के दामो में वृद्धि से भाडा बढेगा और आम जन जीवन की उपयोगी वस्तुओं की कीमतें भी प्रभावित होंगी| इसका आम आदमी पर असर पडेगा|
रसोई गैस की सीमा ६ करने से लोअर और लोअर मिडिल क्लास को चोट पहुंचेगी|
भाजपा नेता ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कीकांग्रेस का कहना है की कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ मगर अब इसे इस प्रकार बदल देना चाहिए

“कांग्रेस के हाथ आम आदमी के साथ विश्वासघात “

भाजपा ने इस का विरोध करते हुए किसानो+मिडिल+लोअर मिडिल क्लास के नागरिकों को राहत देने के लिए तत्काल रोल बेक की मांग की है |
इसके साथ ही श्री नायडू ने यूं पी ऐ के सहयोगी घटकों से पूछा है की घडियाली आंसू बहाने या लिप सिम्पैथी को छोड़ कर कीमतों के रोल बेक के लिए आम जनता के साथ खड़े होंगे? उन्होंने केन्द्रीय सरकार के इस जनविरोधी कदमका विरोध करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान छेड़ने की घोषणा भी की