Ad

रोल बैक करो नहीं तो पैक करो :भाजपा

भाजपा ने यूं पी ऐ सरकार की नीतिओं का विरोध करने के लिए एक नया नारा दिया है|या तो रोल बैक करो नहीं तो बोरिया बिस्तर पैक करो |
आज भाजपा के प्रमुख नेता प्रकाश जावडेकर ने पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डीजल की दरों में वृद्धि और रसोई गैस सिलेंडर पर अनुदान की सीमा तय करने के विरोध में 20 सितंबर को भारत बंद रहेगा। वाम दलों ने 20 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसके साथ सपा+ टीडीपी और बीजद ने बंद का समर्थन कर दिया है। इसके बाद राजग ने भी बंद में साथ आने की घोषणा कर दी। भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार के फैसले से देश को सिर्फ सेल्स ब्वाय और गर्ल्स मिलेंगे। बीजद और डीएमके ने भी बंद का समर्थन किया है। टी एम् सी ने बंद का समर्थन करने से मना कर दिया है|
अखिल भारतीय व्यापार परिसंघ (कैट) के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल और भारत उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने बंद की घोषणा की है|
इसी परिपेक्ष्य में अति उत्साहित भाजपा ने राजनीतिक संकट से जूझ रही कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि अब समय अ गया है कि कोयला ब्लाक आवंटन +डीजल+एल पी जी और ऍफ़ डी ई से कपलीट रोल बैक की मांग है या तो रोल बैक करो नहीं तो बोरिया बिस्तर पैक करो
कांग्रेस मंत्री आनद शर्मा ने इस भाजपा के इस जुमले की हवा निकालते हुए कहा है कि कांग्रेस में रोल बैक की कोई कल्चर ही नहीं है|