Ad

वाशिंगटन पोस्ट ने भारतीय पी एम् की साख पर लगाई आग

अमेरिका के अंग्रेज़ी अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह की साख पर नकारात्मक टिपण्णी करके दबाब बनाने के क्रम को एक कदम और आगे बड़ा दिया है|
इस विदेशी अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री भ्रष्ट सरकार के मुखिया हैं। अखबार ने साफ लिखा है कि मनमोहन सिंह की गिरती साख इतिहास में एक असफल प्रधानमंत्री के तौर पर दर्ज हो रही है।
मनमोहन सिंह के दूसरे कार्यकाल में आर्थिक मामलों में देश पहले से और नीचे चला गया है। भ्रष्टाचार की लगातार हो रहे खुलासे की वजह से मनमोहन सिंह की छवि खराब हुई है। देश को आर्थिक विकास की सड़क पर दौडाने वाले ७९ वर्षीय पी एम् अब अपने दूसरे कार्यकाल में असफल होकर इतिहास बनने जा रहे हैं|
इस मामले में सूचना एवं प्रसारण केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने अमेरिकी अखबार की टिप्पणी पर अफसोस जताया है
। सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर ऐसे आरोप लगाना सरासर गलत है। सोनी ने कहा कि सरकार इस बारे में विरोध जताएगी। सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में पहले भी ऐसा कहा गया था और बाद में माफ़ी मांगी थी। ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ को हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात करने का उन्हें कोई हक़ नहीं है।
प्रमुख विपक्षी बीजेपी ने इसे हाथों हाथ लेते हुए अखबार की टिप्पणी को सही ठहरा दिया है।
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि भ्रष्टाचार का सिंहासन कितना डोल रहा है इसकी जानकारी पूरी दुनिया को हो गई है। मालूम हो कि इससे पहले अमेरिकी मैगजीन ‘टाइम’ और ब्रिटेन के अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सवाल खड़े कर चुके हैं।भ्रष्टाचार मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के अड़ियल रुख से संसद का मानसून सत्र ठप्प है ऐसे में विकास सम्बन्धी निर्णय लंबित हैं|विदेशी निवेश के लिए सरकार अपने घटकों तक को राजी नहीं कर पा रही है जाहिर है ऐसे में नकारात्मक तिपन्नियाँ आना स्वाभाविक ही है|