Ad

विशाखापट्नम में स्टील प्लांट के विकेन्द्रीयकरण के विरोध में हड़ताल

केंद्र सरकार की विकेन्द्रीयकरण की निति के विरुद्ध आज विशाखापट्नम में राष्ट्रीय इस्पात निगम के हज़ारों कर्मचारियों ने २४ घंटे की[आज सुबह ६ बजे से ] हड़ताल की है|इस प्लांट के १४००० स्थाई कर्मिओं के साथ २०००० अस्थाई कर्मिओं ने भी आज गैर हाज़िर रह कर हड़ताल का समर्थन किया यदपि वहां धारा १४४ लगी गई है मगर हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है|इस हड़ताल से उत्पादन में ५० करोड़ रुपयों की हानि होने की संभावना जताई जा रही है| विकेंद्रीकरण के उद्देश्य से निगम के १०% इक्वेटी बेचने के लिए शेयर एनलिस्ट कराये जा रहे हैं\
इससे पूर्व इसी प्रकार वी एस पी के निजीकरण के समय १९७० में हक्कू एजिटेशन में लगभग ३२ लोग मारे गए थे| अब यहाँ भी असंतोष पनपने लग गया है

.