Ad

श्री प्रणव मुख़र्जी बन गए देश के पहले नागरिक

प्रणव मुख़र्जी आज ६९% वोट लेकर देश के पहले नागरिक बन गए हैं| श्री मुखेर्जी ने देश के संविधान की रक्षा के लिए समर्पण के अपने संकल्प को दोहराया है| पी ऐ संगमा को हारने वाले [किर्नाहारी] श्री मुख़र्जी को १३ वें राष्ट्रपति के रूप में २५ जुलाई को शपथ दिलाई जायेगी|
इससे पूर्व श्रीमती प्रतिभापटिल को ६३८११६ वोट मिले थे \अब श्री संगमा को ३१५९८७ वोट जबकि विजेता को ७१३७६३ वोट मिले हैं|यूं पी ने ८८% वोट देकर यूं पी ऐ में अपनी निष्ठां का प्रदर्शन किया है|श्री मुलायम सिंह यादव के अलावा १४ और सांसदों के वोट केंसिल हुए हैं|
यद्यपि प्रणव मुखर्जी का अपना व्यक्तित्व ही विजेता के रूप में रखा जाता रहा है मगर श्रीमती सोनिया गांधी की रणनीति और चुनावी पैंतरों से हुई इस जीत से एक बात फिर स्पष्ट हो गई है की वाकई श्रीमति सोनिया किसी ख़ास मिटटी की ही बनी है | यूं पी ऐ अध्यक्षा ने स्वयम एक बार विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा था की वोह नहीं जानते की वह[श्रीमती सोनिया]किस मिटटी की बनी है आज उसी मिटटी ने यूं पी ऐ उम्मीदवार की जीत को इतने विशाल अंतर से सुनिश्चित करा दिया| भाजपा शासित तथा आदिवासी छेत्रों में भी क्रास वोटिंग की खबरें आ रही हैं|
अब पराजित नेता और भाजपा दोनों ही आर्थिक पैकेज दिए जाने और वोटरों को धमकाने का आरोप लगा रहे हैं | उत्तर प्रदेश से ८८ % वोट श्री प्रणव को मिले हैं|मामले को अदालत में जाने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं|
श्री प्रणव मुखेरी ने संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया है जबकि श्री संगमा ने भरे दिल से कहा की इस हार से यह स्पस्ट हो गया है कि नार्थ ईस्ट कभी भी केन्द्रीय सत्ता के विरुद्ध नहीं जा सकता