Ad

सरकारी आयोजनों में तिरस्कार से उत्तेजित भाजपा कर सकती है आयोजनों का बहिष्कार

सरकारी आयोजनों में अधिकृत सम्मान नहीं दिए जाने से भाजपा की त्योरियां आज कल चड़ी हुई हैं|हो सकता है की भविष्य में सरकारी आयोजनों में भागेदारी से भाजपा तौबा ही करले|
६६ स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधान मंत्री लाल कृष्ण आडवानी को तीसरी पंक्ति में बैठाया गया |जबकि सत्ता पक्ष को विशेष शामियाने में स्थान दिया गया|
इससे पूर्व भी राष्ट्रपति भवन में एक शपथ ग्रहण समारोह में श्री आडवानी को सबसे पीछे बैठना पडा था |उनके सहयोगियों ने जब देखा तो श्रीमति सुषमा स्वराज ने स्वयम अद्द्वानी के लिए आगे व्यवस्था किये जाने की मांग की |
इससे उत्तेजित प्रमुख विपक्षी दल भाजपा अब सरकारी समारोहों में सम्मान न मिलने के कारण भविष्य में इनका बहिष्कार करने की सोच रहा है|पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इस पर तंज़ कसते हुए कहा है की वर्तमान यूं पी ऐ की सरकार का अंतिम समय आ गया है तभी इस प्रकार के कदम उठाये जा रहे हैं|