Ad

“आप”ने नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशी बदले:पार्टी पर एक करोड़ में टिकट बेचने का आरोप भी लगा

[नई दिल्ली]आम आदमी पार्टी[आप] ने नामांकन के अंतिम दिन अपने दो उम्मीदवारों को बदला|इसके लिए “आप” पार्टी पर पैसे लिए जाने का आरोप लगा है |
“आप” पार्टी के आंतरिक लोकपाल द्वारा जांच के बाद निम्न दो निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों को बदलने का फैसला किया गया है|आज नामांकन की अंतिम तिथि हैं [1]महरौली से गोवर्धन सिंह
[2[मुंडका से राजिंदर दबास
महरौली से गोवर्धन सिंह के स्थान पर नरेश यादव को टिकट दिया गया ,जबकि राजिंदर दबास के बदले सुखबीर दलाल का नाम घोषित किया गया है
आप पार्टी के अनुसार वॉलंटियर गोवर्धन के परिवार पर नरेंद्र मोदी की दिल्ली में हुई रैली में १० बसें ले जाने का आरोप लगाया गया है जबकि मुंडका के राजिंदर पर हाई कोर्ट की एक टिप्पणी को छुपाने का आरोप लगाया गया हैं|
गोवर्धन सिंह ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए मीडिया के समक्ष “आप” पार्टी पर उनके टिकट को एक करोड़ रुपयों में बेचने का आरोप लगाया हैं |
उन्होंने इसे दिल्ली के जाटों के ३६० गावों का अपमान बताया हैं|