Ad

दिल्ली राज्य गंवाने के बावजूद हाई कमांड के आशीर्वाद से श्रीमती शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल बनी

दिल्ली राज्य की गंवाने के बावजूद हाई कमांड से नजदीकियों के फलस्वरूप श्रीमती शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल बनी |श्रीमती शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
श्रीमती शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं हैं लेकिन हाल के विधानसभा चुनाव में मात्र ८ सीटों पर ही सिमट कर रह गई इस अपमान जनक पराजय के केवल तीन महीने के अंदर उन्हें केरल की राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है|
75 वर्षीय श्रीमती शीला दीक्षित निखिल कुमार का स्थान लेंगी जिन्होंने आज अपना इस्तीफा दे दिया। श्री कुमार दिल्ली पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।और माना जा रहा है कि श्री कुमार को बिहार से राजद के टिकट पर लोक सभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है|
उन्होंने पिछले साल मार्च में केरल के राज्यपाल का पदभार संभाला था। उससे पहले वह अक्तूबर, 2009 से नगालैंड के राज्यपाल थे।
राष्ट्रपति ने तत्काल इस्तीफा स्वीकार कर लिया हैइसके अलावा यूं पी के वर्त्तमान गवर्नर बी एल जोशी को इसी राज्य के लिए गवर्नरशिप का दूसरा टेन्योर सेंक्शन किया गया है कर्नाटका के गवर्नर एच आर भारद्वाज को फिलहाल केरल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है |