Ad

अरविन्द केजरीवाल ने वैलेंटाइन “डे” पर दिल्ली की सत्ता को डाइवोर्स[इस्तीफा]दिया

प्रेम प्रतीक वैलेंटाइन डे पर अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता को डाइवोर्स[इस्तीफा] दे कर दिल्ली विधान सभा को भंग करने की सिफारिश कर दी है|गृह मंत्रालय ने विधान सभा को भंग करने की सिफारिश ठुकरा दी है| आम आदमी पार्टी के अरविन्द [केजरीवाल]ने कांग्रेस के अरविंदर[लवली] से समान दूरी बनाये रखने के लिए अपने इस्तीफे के लिए कांग्रेस और भाजपा को निशाना बनाया और दोनों पार्टियों को उद्योगपति मुकेश अम्बानी की कठपुतली बताया ||
४१ हनुमान रोड पार्टी स्थित कार्यालय से समर्थकों को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए अपनी ४९ दिवसीय सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया| बीते दिन सदन के माइक तोड़े गए और कागज़ फाड़े गए और आज भी आज सुबह से ही सदन की कार्यवाही बाधित की जाती रही शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित की गई| शोर शराबे के बीच सी एम् ने अपना महत्वकांक्षी जन लोक पल बिल सदन के पटल पर रखा लेकिन भाजपा के ३२+कांग्रेस के ८+ निर्दलीय २ विधायकों ने एक जुट होकर “आप” के २७ विधायकों के स्पोर्ट को अल्प मत में साबित करके बिल को गिरा दिया इससे आहत होकर केजरीवाल ने सत्ता की कुर्बानी देकर कांग्रेस और भाजपा को एक्सपोस करने का प्रयास किया |केजरीवाल ने बताया कि संवैधानिक प्रक्रिया की दुहाई देने वाले भाजपाई और कांग्रेस विधायकों ने सदन के माइक तोड़े कागज़ फाड़े और अम्बानी के हितों की रक्षा करने के लिए असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाई |
उन्होंने बताया कि मात्र २९ दिन की सरकार में बिजली कंपनियों का आडिट करवा दिया+भ्रष्टाचार कम करवा दिया+पूर्व सी एम् शीला दीक्षित+मुकेश अम्बानी+केंद्रीय मंत्री मोइली आदि के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज करवाई|अब जन लोक पाल भी प्रस्तुत कियाजिसे कांग्रेस और भाजपा ने मिल कर गिरा दिया |
आज सुबह एक विज्ञप्ति जारी करके “आप” पार्टी ने प्यार के त्यौहार वैलेंटाइन डे पर प्यार बांटा लेकिन शाम होते होते अरविन्द और अरविंदर के बीच ४९ दिनों की प्रेम पींगे टूट गई | कांग्रेस और भाजपा एक पाले में दिखाई देने लगे | “आप” के नेता योगेन्द्र यादव ने इसे बड़े प्रयोग की शुरुआत बताया