Ad

१०वर्षों में मनुष्य की आयु में ओनली ५ वर्ष की बढ़ोत्तरी कराके क्या समझे रहे हो युवा खुश होगा+ शबाशी देगा क्यूँ ?

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया मुबारकां ओये देखा हसाडे सोणे ते मन मोहने पी एम् दी सरकार दा कमाल ओये ओनली दस सालों में स्वास्थ्य के सेवा छेत्र में क्रांतिकारी सुधार ला कर मनुष्य की औसत आयु में ५ वर्ष की बढ़ोत्तरी कर दी है|इस छेत्र के लिए १२ पञ्च वर्षीय यौजना में 335 % तक की वृद्धि करते हुए 3 लाख करोड़ तक बढ़ा दिया गया है|
[१] वर्ष 2001-2005 में पुरूषों की औसत आयु 62.3 वर्ष और महिलाओं की 63.9 वर्ष थी।
[२] वर्ष 2011-2015 में यह आयु बढ़कर पुरूषों के मामलें में 67.3 वर्ष और महिलाओं के मामलें में 69.6 वर्ष हो गयी है।
[३] एचआईवी मामलों में भी 57 % तक की कमी हुई है।
[४] शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है और यह वर्ष 2005 में जन्में 1 हजार शिशुओं में से 58 से 2012 में 42 पर आ गयी है।
[५] मातृक मृत्यु दर में भी कमी दर्ज की गयी है और यह 2001-03 में 1 लाख में 301 से घटकर वर्ष 2007-09 में 212 तक आ गयी।
[६]वृद्धजनों की स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधि‍त समस्‍याओं को दूर करने के लि‍ए वृद्ध स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल नामक राष्‍ट्रीय कार्यक्रम है

Jhalla Sablok

Jhalla Sablok

झल्ला

अरे चतुर सुजाण जी १०वर्षों में मनुष्य की आयु में ओनली ५ वर्ष की बढ़ोत्तरी कराके क्या समझे रहे हो युवा खुश होगा+ शबाशी देगा क्यूँ ?दस सालों में औसत आयु में पांच साल की वृद्धि बोले तो ५०% सफलता | लेकिन आज का युवक १००% शत प्रतिशत सफलता मांग रहा है तभी आपजी कि राजनीतिक आयु कम होती जा रही है|राष्ट्रपति की बात मान कर समय रहते रेस के घोड़े वाली रफ़्तार पकड़ कर १००% सफलता कालक्ष्य निर्धारित कर लो