Ad

चौ.अजित सिंह के उत्तराखंड में राजनीतिक पैर जमने से पहले ही उखड़ने लगे: रालोद की राज्य इकाई भंग

चौ.अजित सिंह के उत्तराखंड में राजनीतिक पैर जमने से पहले ही उखड़ने लगे: रालोद की राज्य इकाई भंग
RALOD चौधरी अजित सिंह का उत्तराखंड में पैर ज़माने का सपना लगता है शीघ्र टूटने वाला है तभी उत्तराखंड की राज्य इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है | पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गिरीश चौधरी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य इकाई (प्रदेश अध्यक्ष सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है |इस दो लाइन के नोट में कोई कारण नहीं बताया गया है कारण जानने के लिए फोन किया गया तो सम्पर्क नहीं हो पाया |
ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के वर्त्तमान मुख्य मंत्री हरीश रावत ने टिहरी संसदीय छेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए सीधे दखल देना शुरू कर दिया है यहाँ तक कि कुछ असंतुष्ट लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही तक स्थगित की जा सकती है| सम्भवत इसीलिए कांग्रेस के सहयोगी रालोद के मुखिया चौ. अजित सिंह के वेस्टर्न यूं पी से बाहर पड़ौसी राज्य में राजनीतिक पैर ज़माने से पहले ही उखड़ने लग गए हैं |
गौरतलब है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने अपने राजनीतिक दायरे को प उ प्र से बढ़ाते हुए टिहरी और आंध्र प्रदेश में भी अपने प्रत्याशी उतारने का प्रयास किया था| इस कड़ी में कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी बनाया गया
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने २२ मार्च को अपने आवास पर बैठक कर एक मात्र कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी घोषित किया।कुंवर जपेन्दर सिंह उत्तरांचल संयुक्त सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष तथा वल्र्ड ह्यूमैन राईट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के महासचिव हैं। वह 2012 में टिहरी लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।