Ad

कांग्रेस और भाजपा लोकतन्त्र के मंदिर में बहस करने के बजाय सडकों पर तू तू में में पर उतरी

[नयी दिल्ली]कांग्रेस और भाजपा लोकतन्त्र के मंदिर में बहस करने के बजाय सडकों पर तू तू में में पर उतरीइसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि दो बढ़ी लोकतान्त्रिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा लोकतान्त्रिक मंदिर के बजाय बाहर सडकों पर बहस पर उतर आई है| संसद से बाहर एक दूसरे पर जम कर आरोप प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं|संसदीय प्रणाली को ठप्प कराकर सडकों पर सवाल जवाब किया जाना शायद अपने आप में संसदीय प्रणाली की उपयोगिता पर सवालिया निशान लगाता है और इस लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति राजनितिक दलों की भावनाओं को प्रगट करता है|
आज सुबह टीवी चैनलों को बाइट देते हुए कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनियागांधी ने विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को ड्रामे बाज कह दिया तो उनके पुत्र और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुलगांधी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए श्रीमती सुषमा को चोर और आईपीएल के दागी मुग़ल ललितमोदी से रिश्वत खाने वाला बता दिया| इसके अलावा कांग्रेसजनों ने स्पीकर[महिला] के विरुद्ध अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया |
इन तीखी टिप्पणियों से दोनों राष्ट्रीय दलों में स्वाभाविक तनातनी बढ़ गइ है।इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से स्पीकर सुमित्रा महाजन पर पक्षपात करने के आरोप लगे हैं।स्मिृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं के इन बयानों को संसद की गरिमा के खिलाफ बताया|
गांधी परिवार को जवाब देते हुए मानव संसाधन मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि दोनों महिलाएं [सुमित्रा +सुषमा] सामान्य परिवार से आई है।
स्मृति ने कहा, ‘‘देश के लोग जानते हैं कि सामान्य परिवार से आने वाली महिला को समाज और उसकी अर्थव्यवस्था में स्थान बनाने के लिए कितना कठिन परिश्रम करना होता है। सामान्य तौर पर ऐसी महिलाओं के बच्चे भी कठिन परिश्रम करते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ गांधी परिवार एक अपवाद हो सकता है जिसे पैसा कमाने के लिए धूप में पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ी। ’’
कांग्रेस पार्टी के युवा इकाई के सदस्यों ने स्पीकर द्वारा कांग्रेस के 25 सदस्यों को निलंबित करने के निर्णय के खिलाफ शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया जिसके आधार पर कांग्रेस के मोरल पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए स्मृति ने पूछा कि क्या राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेस इन्हीं मूल्यों को सीखे।
उन्होंने कहा, ‘‘ लोकसभा में सुषमाजी ने चुनौती दी थी कि एक भी कागजात ला कर दिखाएँ कांग्रेस पार्टी चुनौती स्वीकार करे। लेकिन इनके पास कुछ भी नहीं है। स्मृति ने व्यंग करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए कैमरे पर डेढ मिनट का बाइट देना आसान है लेकिन सदन में डेढ घंटे अपनी बात रखना कठिन है।
स्मृति ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘ देश की संसद में जब कोई वक्तव्य देता है, तब देश की जनता को विश्वास में लेकर और उसके भरोसे के साथ देता है। कांग्रेस नेता का बयान देश की जनता के जनादेश का अपमान है।’’