Ad

डॉ मनमोहन सिंह ने ७ रेस कोर्स में पीएम से भेंट करके साबित किया कि राजनीती में कोई स्थाई शत्रु नहीं है

कटु सत्य है कि राजनीती में कोई स्थाई शत्रु नहीं होता और यह सत्य भारतीय राजनीती में भी विराजमान है |सम्भवत इसी लिए विपक्ष के डॉ मन मोहन सिंह मुस्कुराते हुए अपने उत्तराधिकारी पीएम नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर मिलने जा पहुंचे|वर्तमान पीएम ने भी अपने “आज” के कटु आलोचक डॉ सिंह से मिल कर प्रसन्नता प्रगट की |पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह २७ मई को नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी निवास ७ रेस कोर्स पर भेंट करने पहुंचे|इस पर श्री मोदी ने अपनी प्रसन्नता ट्वीट करते हुए लिखा है कि डॉ मन मोहन सिंह से मिल कर उन्हें बढ़ी प्रसन्नता हुई और ७ रेस कोर्स पर आगंतुक का पुनःस्वागत किया |”Very happy to meet Dr. Manmohan Singh ji & welcome him back to 7RCR. We had a great meeting.”इससे पूर्व डॉ मन मोहन सिंह ने २ जी स्कैम में अपना बचाव करते हुए मुंह खोला और नरेंद्र मोदी की एन डी ऐ सरकार पर करप्शन हार्पर का टैग लगाया था|
फोटो कैप्शन
The former Prime Minister, Dr. Manmohan Singh calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on May 27, 2015.