Ad

विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में वर्ष २०१२ के मुकाबिले वर्ष 2013 के दौरान 4.10 प्रतिशत की वृद्धि

विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में वर्ष २०१२ के मुकाबिले वर्ष 2013 के दौरान 4.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई यह वृद्धि यदपि उत्साह जनक नहीं कही जा सकती लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था में नकारात्मक संकेतों के बावजूद यह बढ़ोत्तरी से प्रोत्साहन लेकर पर्यटकों को विशेष कर एशियन पर्यटकों को आकर्षित करने लिए अभी बहुत कियाजाना है |
वैश्विक अर्थव्यवस्था में नकारात्मक संकेतों के बावजूद देश में वर्ष 2012 की तुलना में
[अ]विदेशी पर्यटकों के आगमन में 4.1 % की बढ़ोतरी दर्ज की गई है |
[१] जनवरी-नवंबर, 2013 अवधि के दौरान 68.48 लाख (अनन्तिम) पर्टयक भारत आए, जबकि
[२] 2012 में 65.78 लाख विदेशी पर्यटकों ने भारत यात्रा की थी।
2013 के दौरान पर्यटन से
[३]रूपए के रूप में विदेशी मुद्रा आय 1,05,836 करोड़ रूपए (अनन्तिम) हुई, जो
[४]वर्ष 2012 की इसी अवधि में हुई आय से 12 % अधिक है।
[५]जनवरी-दिसम्बर के दौरान विदेशी मुद्रा आय 94,487 करोड़ रूपए की हुई थी।
[६]जनवरी से दिसम्बर, 2013 के दौरान पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 18.133 अरब अमेरीकी डॉलर की हुई।
[७] यह जनवरी-दिसम्बर 2012 में हुई 17.737 अरब अमरीकी डॉलर आय की तुलना में 2.2 प्रतिशत तथा 2011 की इसी अवधि में हुई आय से 7.1 प्रतिशत अधिक है।
[८]विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिसम्‍बर 2013 में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि
विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में दिसम्‍बर 2013 में दिसम्‍बर 2012 के मुकाबले 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई एफटीए के बारे में दिसम्‍बर 2013 में महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां इस प्रकार हैं –
विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए)
दिसम्‍बर 2013 में 8.00 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि दिसम्‍बर 2012 में यह संख्‍या 7.53 लाख और दिसम्‍बर 2011 में 7.37 लाख थी।
दिसम्‍बर 2013 में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि, दिसम्‍बर 2012 के मुकाबले हुई। दिसम्‍बर 2012 में दिसम्‍बर 2011 के मुकाबले 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
जनवरी से दिसम्‍बर 2013 के बीच 68.48 लाख विदेशी पर्यटक आए और 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी से दिसम्‍बर 2012 में वृद्धि 4.3 प्रतिशत रही और 65.78 लाख पर्यटक भारत आए।
पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय (एफईई)दिसम्‍बर 2013 में विदेशी मुद्रा की आय (एफईई) 11680 करोड़ रुपए हुई, जबकि 2012 में 10549 करोड़ रूपए और मई, 2011 में 8870 करोडइस प्रकार दिसम्‍बर 2013 से दिसम्‍बर 2012 में एफईई में वृद्धि 10.7 प्रतिशत और दिसम्‍बर 2012 में दिसम्‍बर 2011 के मुकाबले 18.9 प्रतिशत थी।
रूपए की दृष्टि से जनवरी से दिसम्‍बर 2013 एफईई 1,05,836 करोड़ और वृद्धि दर 12.0 प्रतिशत रही, जबकि 2012 की इसी अवधि में 2011 की तुलना में एफईई 94,487 करोड़ रूपए और वृद्धि दर 21.8 प्रतिशत रही।
अमरीकी डॉलर की दृष्टि से दिसम्‍बर 2013 में एफईई 1.886 बिलियन डॉलर हुई। इसकी तुलना में दिसम्‍बर 2012 में 1.931 बिलियन अमरीकी डॉलर और दिसम्‍बर 2011 में 1.688 बिलियन अमरीकी डॉलर थी। इस प्रकार अमरीकी डॉलर की दृष्टि से वृद्धि दर -2.3 प्रतिशत थी, जबकि दिसम्‍बर 2012 में दिसम्‍बर 2011 की तुलना में 14.4 प्रतिशत की रही। अमरीकी डॉलर की दृष्टि में जनवरी से दिसम्‍बर 2013 में 18.133 बिलियन डॉलर और वृद्धि दर 2.2 प्रतिशत रही, जबकि जनवरी-दिसम्‍बर 2012 में 17.737 बिलियन अमरीकी डॉलर और वृद्धि दर 2011 की इसी अवधि में 7.1 प्रतिशत रही।
पर्यटन मंत्रालय प्रमुख हवाई अड्डों से प्राप्‍त आंकड़ों के आधार पर पर्यटन से विदेशी पर्यटकों के आगमन और विदेशी मुद्रा की कमाई के मासिक अनुमान तैयार करता है
[आ]घरेलू पर्यटन का इस क्षेत्र के लिए मुख्य योगदान जारी रहा।
[१]वर्ष 2012 के दौरान अनुमानित 1036 मिलियन (अनन्तिम) घरेलू पर्यटकों ने देश में भ्रमण किया, जो
[२] 2011 की तुलना में 19.9 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं | प्रवासी मामलों के मंत्री श्री व्‍यालार रवि ने वर्तमान भारतीयों के साथ प्रवासी लोगों की पीढियों के अधिक जुड़ाव पर जोर दिया है ताकि दोनों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाया जाए जिससे देश में धन का सृजन हो सके, रोज़गार के अवसर तथा जीविका के साधन बढ़ें। श्री रवि ने आज नई दिल्‍ली में 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित किया । आज का कार्यक्रम तीन दिवसीय प्रमुख सत्र से पहले का है। मुख्‍य सत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह कल करेंगे।