Ad

उत्तर प्रदेश का रविवार सपा+भजपा+”आप” की पोलिटिकल रैलियों के नाम रहा

उत्तर प्रदेश में रविवार राजनीतिक रैलियों के नाम रहा.[१] इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने एक रैली को संबोधित किया तो[२] लखनऊ[रमाबाई मैदान] में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रैली की.[३] आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने रोड शो कव दौरान कानपुर में भीड़ को सम्बोधित किया |

"

कहा जाता है कि दिल्ली के तख्त के लिए यूं पी पर कब्ज़ा करना जरूरी है |यहाँ लोक सभा की ८० सीटें हैं इसीलिए दोनों प्रमुख दलों के साथ ही १०० सीटों का लक्ष्य लेकर उतरे “आप” पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत यहाँ झोक दी है| मोदी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में दो खेमे हो गए हैं। एक का नाम है समाज वादी पार्टी और दूसरे का सुखवादी पार्टी। सपा के नेता मौज मस्ती में डूबे हुए हैं।मंत्री की भैंस गुम होने का गम ज्यादा रहता है| आज राम मनोहर लोहिया की आत्मा इन चीजों को देख कर रो रही होगी।
.लखनऊ में नरेंद्र मोदी ने विजय शंखनाद महारैली की शुरुआत करते हुए बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को शुभ कामनाएं दी ,मेडिकल में हड़ताल पर चिंता व्यक्त की उसके पश्चात प्रदेश के किसानों की दुर्दशा के लिए प्रदेश की सपा सरकार को घेरा | कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को अड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि सपा के एक साल के राज में १५० दंगे हो चुके हैं |जबकि गुजरात में दस सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ |देश में क्राइम का जो रेट है उसका ४५% उत्तर प्रदेश में हैं| यहाँ की पर केपिटा इनकम से तीन गुना गुजरात में है|
Narendra Modi रोड शो करते हुए कानपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं कि मोदी की हवा है, मुझे वह हवा कहीं नहीं दिखी.
केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “पैसे दे देकर ओपिनियन पोल कराए जा रहे हैं. हवा सिर्फ़ टीवी चैनलों में हैं और कहीं नहीं हैं. हवा ज़रूर है, लेकिन मोदी की हवा नहीं हैं, गुस्से की हवा है. बदलाव की हवा है. लोग बदलाव चाहते हैं.