Ad

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी विशाल रोड़शो करके शक्ति का सराहनीय प्रदर्शन किया

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रोड़शो करके शक्ति का सराहनीय प्रदर्शन किया |
शहनाई की मिठास लिए बनारसी फिज़ा में एक बार फिर कांग्रेस का वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास किया गया
कांग्रेस ने बनारस के इस चुनाव को बाहरी बनाम स्थानीय बताया है और कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ इस रोड़शो में उतर कर काशी की जनता ने भी कमोबेश ऐसी ही अपनी स्थानीय ताकत का अहसास करा दिया।
पीली कोठी से शुरु हुआ यह अभियान शहर के लहुराबीर, मदनपुरा, सोनारपुरा होते हुये महामना के चरणों में नमन के साथ समाप्त हुआ।
कांग्रेस के अनुसार इतना बड़ा जन सैलाब देख कर विरोधी दलों को कांग्रेस के जनसमर्थन का विरोध करने से पहले आत्मचिंतन करना चाहिये।
गौरतलब है कि १९९१ के बाद से वाराणसी में भाजपा के ही सांसद हैं+भाजपा के ही विधायक हैं+ नगर निगम में भाजपा के ही मेयर और पार्षद हैं।यहाँ की स्थानीय समस्यायों से त्रस्त भोले की नगरी कूड़े-कचरे के अंबार पर जीने को मजबूर है। शायद इसीलिए कांग्रेस के रोड शो में लोगों की इतनी ज्यादा भागेदारी दिखाई दी |