Ad

राज बब्बर राज्यसभा के लिए उत्तराखंड से निर्विरोध निर्वाचित

फिल्म अभिनेता से नेता बने पंजाबी संगठन के सरंक्षक राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं|
कांग्रेस शासित उत्तराखंड में मात्र एक सीट के लिए हुए चुनावों में राज बब्बर को निर्विरोध चुना गया है|मुख्य मंत्री हरीश रावत के लिए भी यह एक उपलब्धि से कम नहीं है|राज बब्बर ने १९९९४ से राजनितिक पारी की शुरुआत की थी |पहली बार इन्हें सपा ने राज्य सभा में भेजा था| लोक सभा के लिए उन्होंने १९९९ में आगरा से चुनाव लड़ कर जीता|पार्टी के तत्कालीन सर्वे सर्वा ठाकुर अमर सिंह में मतभेदों के कारण राज बब्बर २००८ में कांग्रेस में आ गए लेकिन २००९ और २०१४ के चुनाव हार गए |
,