Ad

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने चक्का जाम और विधानसभा का घेराव भी किया

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने चक्का जाम और विधानसभा का घेराव भी किया
राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आज गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ने की पैदावार करने वाले प्रदेश के प्रमुख जनपदों में चक्का जाम किया फैजाबाद में लखनऊ-फैजाबाद मार्ग +बागपत के किशनपुर बिराल + बुलंदशहर आदि स्थानों में रालोद का चक्का जाम प्रभावी रहा |बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली भी जलाई गई |

RALOD

RALOD


जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की है कि प्रदेश में चीनी मिलें तुरंत ही चालू होंगी।
रालोद के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में गन्ना प्रधान जिलों में प्रमुख राजमार्गों तथा विभिन्न स्थलों पर चक्का जाम किया तथा लखनऊ में विधानसभा का भी घेराव किया। इस आन्दोलन के दौरान रालोद के उत्तर प्रदेश विधान मण्डल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह, विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी तथा विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए हैं।
रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने कहा है कि रालोद गन्ना किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश में काफी समय से संघर्षरत है। रालोद ने मांग की है कि सरकारी घोषणा के बाद सर्वविदित है कि शीघ्र से शीघ्र चीनी मिलें चलाई जाएं तथा राज्य सरकार जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के ब्याज सहित बकाया भुगतान के आदेश का पालन करे।
बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली जलाते किसान

बागपत के ग्राम दाहा में गन्ने की होली जलाते किसान


इस समय प्रदेश में चीनी मिलों पर किसानों का दो हजार चार सौ करोड़ रूपये बकाया है। लखीमपुर खीरी में किसान के आत्मदाह पर श्री जयन्त चौधरी ने संवेदना व्यक्त करते हुए सभी किसान भाईयों से धैर्य रखने की अपील की है।
इस आन्दोलन के दौरान एम्बुलेंस, रेल तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने रालोद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस शांतिपूर्ण आन्दोलन की सफलता पर बधाई दी है तथा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार किसानों का बकाया शीघ्र नहीं करेगी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे तथा रालोद फिर आन्दोलन करेगा।
केन्द्र सरकार ने हाल ही में गन्ने की समस्याओं को लेकर मंत्रियों का समूह बनाया है जिसमें केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की प्रमुख भूमिका रहेगी। हाल ही में रालोद ने 21 नवम्बर को गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ में गन्ना आयुक्त का घेराव किया था।